यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोटोरोला का पॉपुलर फोल्डेबल डिवाइस नए अवतार में लुभाएगा दिल, जल्द पेश हो रहा है Motorola Razr
Motorola Razr Foldable मोटोरोला ने साल 2020 में ही फोल्डेबल फोन के रूप में Motorola Razr ब्रांड को फ्लेक्सिबल स्क्रीन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला ने अपना फोल्डेबल डिवाइस Motorola Razr साल 2004 में पेश किया था। कुछ ही समय में मोटोरोला के इस फ्लिप फोन ने ग्राहकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली। इतना ही नहीं, मोटोरोला का फ्लिप फोन उस समय के पॉपुलर स्मार्टफोन के रूप में भी जाना जाने लगा।
मोटोरोला के ग्राहकों के लिए अब एक अच्छी खबर आ रही है। मोटोरोला अपने इसी पॉपुलर फोन को एक नए अंदाज में इस साल भी पेश करने की पूरी तैयारियों में है। कंपनी ने हाल ही में स्पेन में हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में Motorola Razr के नए एडिशन को लेकर नई जानकारी उपलब्ध करवाई है।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नए डिवाइस को लेकर मिली नई जानकारी
मालूम हो कि मोटोरोला ने साल 2020 में ही फोल्डेबल फोन के रूप में Motorola Razr ब्रांड को फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ एक नए रूप में पेश किया था।

मोटोरोला की पैरेंट कंपनी लेनेवो की ओर से कहा गया है कि कंपनी बहुत जल्द मोटोरोला फोल्डेबल फोन का नेक्स्ट एडिशन लाने की तैयारियों में है। यही नहीं फोन के फीचर्स को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।
ऐसे होंगे मोटोरोला के फोल्डेबल डिवाइस के फीचर्स
मोटोरोला के नए डिवाइस की बात करें तो फोन में 5 इंच POLED display 15:9 रेशो के साथ मिल सकता है। इस डिस्प्ले को बढ़ा कर 6.5 इंच के साथ 22:9 रेशो किया जा सकेगा। रोल अप करने पर डिस्प्ले का वह हिस्सा जो इस्तेमाल में नहीं होता है, नीचे के चारों ओर लपेटा जाता है और बैक पैनल पर पीछे की तरफ स्लाइड करता है। एक बार फ़्लिप करने के बाद, बैक पर रोल-अप डिस्प्ले को सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में देखा जाएगा। यहां पर अलर्ट दिखाई देंगे।
बता दें, कंपनी की ओर से फोन की रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बाजार के जानकारों की मानें तो नया फोल्डेबल डिवाइस इस साल जून में ही पेश किया जा सकता है।
