विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलजी ने लांच किया 'एलजी जी3 बीट'

By Edited By:
Published: Wed, 17 Sep 2014 05:22 PM (IST)

नई दिल्ली। एलजी जी3 के बाद अब एलजी ने अपने नए स्मार्टफोन 'एलजी जी3 बीट' को लांच कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एलजी जी3 के बाद अब एलजी ने अपने नए स्मार्टफोन 'एलजी जी3 बीट' को लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लांच करने से पहले ही प्रीआर्डर के लिए उतार दिया गया था।

सूचना के अनुसार नए एलजी जी3 बीट को पिछले जी3 स्मार्टफोन की तरह ही 'फ्लोटिंग आर्क डिजाइन' पर आधारित बनाया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, खास तरह के लेजर ऑटोफोकस सेंसर व 1.3 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आया है।

अन्य विशेषताओं की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच आईपीएस डिस्प्ले, 720X1280 एचडी रेजोल्यूशन, एंड्रायड 4.4.2 किटकैट व 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर जिसे 2जीबी रैम का सपोर्ट भी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में केवल 8जीबी इंटरनल मेमोरी है लेकिन कंपनी ने मेमोरी बढ़ाने के लिए डिवाइस में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया है।

एलजी का जी3 बीट 2540 एमएएच के पावर बैटरी व वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, एनएफसी, माइक्त्रो यूएसबी और 3जी व 4जी एलटीई जैसी सभी कनेक्टिविटी सुविधाओं से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन में पहले से कुछ सॉफ्टवेयर डाले हैं; जैसे कि 'टच एंड शूट', 'जेस्चर शॉट', 'स्मार्ट की-बोर्ड' व 'क्विक मेमो' जैसे सॉफ्टवेयर इस डिवाइस में शामिल हैं।

स्मार्टफोन का वजन केवल 134 ग्राम है और यह आपको मेटैलिक ब्लैक, सिल्क व्हाइट व शाइन गोल्ड रंग में 25,000 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध होगा।

पढ़ें: लावा ने लांच किए 6,000 रुपये तक की कीमत के पांच स्मार्टफोन

पढ़ें: अब तकनीक से दूर करें तनाव