Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lenovo का मल्टी फंक्शनल स्मार्ट डिवाइस लॉन्च, Amazon Echo शो को मिलेगी चुनौती

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 30 Jul 2018 01:09 PM (IST)

    Lenovo ने अमेजन इको शो को चुनौती देने के लिए अपना पहला स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किया है

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। लेनोवो ने अपना स्मार्ट डिस्पले लॉन्च किया है। यह स्मार्ट डिस्प्ले गूगल असिस्टेंस की मदद से काम करता है, जिसे आप बोलकर कोई भी कमांड दे सकते हैं। लेनोवो के इस डिवाइस से अमेजन के स्मार्ट डिवाइस, अमेजन इको को कड़ी चुनौती मिल सकती है। आइए, जानते हैं लेनोवो के इस स्मार्ट डिस्प्ले के फीचर्स के बारे में
     
    Lenovo Smart Display: डिजाइन
     
    लेनोवो का यह स्मार्ट डिस्प्ले दो स्क्रीन वेरिएंट में आता है। जिसमें एक का स्क्रीन साइज 8 इंच का है, जबकि दूसरे वेरिएंट का स्क्रीन साइज 10 इंच है। यह स्मार्ट डिवाइस एक बड़े टेबलेट की तरह ही दिखाई देता है, जिसके दूसरे साइड में ग्रिल दिया गया है। डिवाइस पीछे की तरफ से फ्लैट दिखाई देता है जिसके बाईं तरफ एक स्पीकर दिया गया है। 8 इंच वाला वेरिएंट ग्रे और वाईट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जबकि, 10 इंच वाला वेरिएंट केवल वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसके पीछे में बैंबू डिजाइन दिया गया है।
     
    Lenovo Smart Display: फीचर्स
     
    लेनोवो स्मार्ट डिवाइस के फीचर्स की बात करें तो 8 इंच वाले वेरिएंट में 1280 x 800 रेजोल्यूशन की स्क्रीन दी गई है जबकि, 10 इंच वाले वेरिएंट में 1920 x 120 रेजोल्यूशन का डिस्पले पैनल दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में 86 डिग्री का व्यूइंग एंगल दिया गया है। 8 इंच वाले वेरिएंट में 1.75 इंच का स्पीकर दिया गया है जबकि, 10 इंच वाले वेरिएंट में 2 इंच का स्पीकर दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट में 10 वॉट का स्पीकर दिया गया है। स्पीकर के साथ दो ट्वीटर्स भी दिए गए हैं। यह डिवाइस मल्टी रूम रेडियो को सपोर्ट करता है।
     
    Lenovo Smart Display: स्पेसिफिकेशन्स
     
    इस स्मार्ट डिवाइस से स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 624 एसओसी क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। मेमोरी की बात करें तो यह डिवाइस 2 जीबी रैम और 4 जीबी फ्लैश ई-मल्टीमीडिया मेमोरी कार्ड दिया गया है। यह डिवाइस वीडियो कॉल्स को भी सपोर्ट करता है, जिसके लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन को डिसेबल करने के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। साथ ही डिवाइस ब्लूटूथ और वाई-फाई को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 2 x 2 माइक्रोफोन सेटअप भी दिया गया है। इस डिवाइस को आप “Hey Google” वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस गूगल ऐप्स यू-ट्यूब आदि को भी सपोर्ट करता है। साथ ही, आप इसमें कुछ थर्ड पार्टी ऐप को भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
     
    Lenovo Smart Display: कीमत और उपलब्धता
     
    इस स्मार्ट डिवाइस को लेनोवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है। 8 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 199.99 अमेरिकी डॉलर यानी 13,700 रुपये है जबकि, 10 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 249.99 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 17,250 रुपये है। यह डिवाइस भारत में कब से उपलब्ध होंगे इसके लिए कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
     
    अमेजन इको शो से होगा मुकाबला
     
    अमेजन के स्मार्ट डिवाइस का साइज 7 इंच है, जिसमें 2 इंच का स्पीकर दिया गया है। अमेजन भी ड्यूल बैंड वाई-फाई नेटवर्क और ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है। इसमें टच स्क्रीन दिया गया है, जिसकी मदद से आप डिवाइस को वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें अमेजन के ऐप जैसे कि प्राइम वीडियो, म्यूजिक आदि दिया गया है। इस स्मार्ट डिवाइस में वॉयस असिस्टेंस अलेक्सा दिया गया है। अमेजन इको की कीमत 230 अमेरिकी डॉलर यानी की करीब 15,800 रुपये है।
     
    यह भी पढ़ें:
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honor 9N खरीदने पर जीत सकते हैं एक और स्मार्टफोन, बस करना होगा यह काम

    सिम कार्ड खो जाने या खराब होने पर, महज कुछ घंटे में हो सकता है चालू

    comedy show banner