विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JioTele OS के साथ लॉन्च हुआ पहला स्मार्ट TV, फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Published: Thu, 20 Feb 2025 07:32 PM (IST)

Thomson ने भारत का पहला-पहला टेलीविजन लॉन्च किया है जिसमें रिलायंस जियो का नया JioTele OS दिया गया है। इस ...और पढ़ें

Thomson 43-inch QLED TV को लॉन्च कर दिया गया है।
Thomson 43-inch QLED TV को लॉन्च कर दिया गया है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस जियो ने भारत में स्मार्ट टीवी के लिए अपना नया JioTele OS अनाउंस किया था। नया ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को एक सीमलेस और स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करके उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। अब अनाउंसमेंट के तुरंत बाद, फ्रेंच इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Thomson ने JioTele OS से चलने वाला भारत का पहला 43-इंच QLED टीवी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में।

Thomson JioTele OS 43-Inch TV की कीमत

JioTele OS पावर्ड Thomson 43-इंच QLED टीवी की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। ये 21 जनवरी, 2025 से फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तौर पर कंज्यूमर्स को ये भी मिलेगा:

  • JioHotstar - 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • JioSaavn - 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • JioGames - 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • Swiggy - 499 रुपये से ऊपर के फूड ऑर्डर्स पर 150 रुपये की छूट

Thomson JioTele OS 43-inch TV के फीचर्स

Thomson 43-इंच QLED टीवी में 1.1 बिलियन कलर्स के साथ 4K QLED डिस्प्ले है, जो वाइब्रेंट विजुअल्स, डीप कॉन्ट्रास्ट और एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। टीवी HDR/HDR10/HDR10+ सपोर्ट ऑफर करता है।

Jio के साथ Thomson का कोलैबरेशन JioTele OS लाता है, जो इंडिया का अपना स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसे एक फास्ट, फ्लूइड और AI-पावर्ड एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये हैं मेजर हाइलाइट्स:

  • यूजर्स की पसंद के मुताबिक AI-ड्रिवन कंटेंट रेकमेंडेशन्स।
  • 10 से ज्यादा इंडियन लैंग्वेज में वॉयस सपोर्ट के साथ यूनिवर्सल सर्च।
  • JioStore के जरिए 200+ ऐप्स का एक्सेस, जिसमें टॉप ग्लोबल और रीजनल OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
  • टीवी चैनल्स का सबसे बड़ा कलेक्शन, जिससे DTH सर्विसेज की जरूरत खत्म हो जाती है।

टीवी ऐसे फीचर्स से भरा हुआ है जो सीमले, कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं। इसमें वॉयस सर्च, स्क्रीन मिररिंग और मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, ब्लूटूथ 5.0 और डुअल-बैंड Wi-Fi वायरलेस कनेक्टिविटी को बढ़ाते हैं।

टीवी में इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस के लिए 40W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स हैं। डॉल्बी डिजिटल प्लस सर्टिफिकेशन अच्छी ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करता है, जिससे मूवीज, म्यूजिक और गेमिंग ज्यादा एंगेजिंग हो जाते हैं। एलॉय स्टैंड के साथ बेजल-लेस, अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन एक प्रीमियम टच भी एड करता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 16e vs iPhone 16: एपल के नए 'किफायती' iPhone में क्या है खास, कीमत में कितना अंतर?