विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple AirPods Pro इन स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, कल से सेल के लिए होगा उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 29 Oct 2019 08:46 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 09:01 AM (IST)

Apple AirPods Pro इस नए वायरलेस ईयरफोन में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिसमें न्वॉइज कैंसिलेशन खास है। साथ ही ये वाटर रेसिस्टेंस भी है।

Apple AirPods Pro इन स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, कल से सेल के लिए होगा उपलब्ध
Apple AirPods Pro इन स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, कल से सेल के लिए होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने AirPods Pro को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इस ब्लूटूथ ईयरफोन के लीक्स पिछले दिनों सामने आए थे। इस नए वायरलेस ईयरफोन में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें न्वॉइज कैंसिलेशन खास है। साथ ही ये वाटर रेसिस्टेंस भी है। इस नए AirPods Pro को आप एक बार चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple AirPods Pro को अमेरिका में $249 (लगभग Rs 24,900) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे कल यानि 30 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस वायरलेस ईयरफोन के साथ वायरलेस चार्जिंग केस भी दिया गया है, जिसे सिंगल चार्ज करने पर आप 4 घंटे 30 मिनट तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं।

AirPods Pro में H1 चिप दी गई है, जो कि 10 ऑडियो कोर को सपोर्ट करता है। साथ ही साथ इसमें Siri का सपोर्ट भी दिया गया है। ये वायरलेस ईयरफोन एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है, इसका मतलब ये है कि आप इस ईयरफोन में बाहरी आवाजों को नहीं सुन सकेंगे। साथ ही साथ, अगर आप लो वॉल्यूम पर भी गाने सुन रहे हैं तो भी ये बाहरी आवाजों को नहीं सुनाएगा। कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें दो माइक्रोफॉन्स दिए गए हैं, यानि की दोनों ही ईयरफोन के साथ हेडफोन अटैच है। आप अगर एक ईयरफोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इसके जरिए कॉल रिसीव कर सकेंगे।

कम्फर्टिबिलिटी की बात करें तो इस AirPods Pro में ईयरटिप फिट टेस्ट भी दिया गया है। इस फीचर का मतलब ये है कि अगर आपके ईयरबड्स कानों में फिट नहीं होंगे तो ये आपको बताएगा कि आप ईयरबड्स को कानों में फिट कर लें, ताकि बेहतर क्वालिटी की आवाज आपको मिल सके। इसमें वेन्ट सिस्टम दिया गया है जो प्रेशर को इक्वलाइज करता है और डिसकम्फर्ट को रिड्यूस करता है। इसमें एक और नया फोर्स सेंसर दिया गया है जो अपने आप इसे न्वॉइज कैंसिलेशन मोड और ट्रांसपेरेंसी मोड में स्वीच करता है। इस फीचर की वजह से म्यूजिक सुनने से लेकर फोन आन्सर करने में यूजर्स को सिमलेस एक्सपीरियंस मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।