Move to Jagran APP

Zomato ने लॉन्च की Piggybank सर्विस, हर ऑर्डर पर मिलेगा डिस्काउंट

शुरुआत में यह सर्विस फिलहाल चुनिंदा यूजर्स को ही दी गई है। यह सर्विस अभी केवल यूजर्स की लोयलटी के आधार पर दी जा रही है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 12:30 PM (IST)
Zomato ने लॉन्च की Piggybank सर्विस, हर ऑर्डर पर मिलेगा डिस्काउंट
Zomato ने लॉन्च की Piggybank सर्विस, हर ऑर्डर पर मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। जोमैटो ने अपनी फूड डिलीवरी एप में एक नई सर्विस Piggybank को पेश किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को उनके ऑर्डर का 10 फीसद जोमैटो क्रेडिट के तौर पर मिलेगा। इस क्रेडिट को Z Coins कहा जाएगा। इन प्वाइंट्स को अगले ऑर्डर पर 10 फीसद ऑफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

loksabha election banner

जानें Piggybank के बारे में:

शुरुआत में यह सर्विस फिलहाल चुनिंदा यूजर्स को ही दी गई है। यह सर्विस अभी केवल यूजर्स की लोयलटी के आधार पर दी जा रही है। कंपनी यूजर्स को ज्वाइनिंग बोनस के तौर पर 200 Z coins भी दे रही है। जोमैटो इस सर्विस को उन यूजर्स को देने पर विचार कर रही है जो जोमैटो से एक महीने में 5 बार से ज्यादा खाना ऑर्डर करते हैं। आपको बता दें कि जोमैटो गोल्ड यूजर्स को इस सर्विस का एक्सेस पहले ही मिल जाएगा।

अगर आप जोमैटो गोल्ड यूजर या फिर लोयलिटी वाले सेगमेंट में नहीं आते हैं तो आप इस सर्विस का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे जब कोई Piggybank यूजर आपको यह सर्विस रेफर करेगा। इसके लिए आपको इन्विटेशन कोड एंटर करना होगा। यह कोड आपको वही यूजर भेजेगा जिसने यह सर्विस रेफर की है। इस कोड को एंटर कर आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, अगर आप इस सर्विस के लिए योग्य होंगे तो आप बिना इन्विटेशन कोड के ही सर्विस इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि जोमैटो की यह सर्विस फ्री नहीं है। इसके लिए यूजर्स को 2 महीने बाद 299 रुपये प्रति वर्ष के देने होंगे।

आपको बता दें कि जोमैटो के अलावा भी कुछ ऐसी एप्स हैं जो ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देती हैं।

Swiggy: एप की मदद से आप अपने आसपास के रेस्टोरेज से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। एप में आपको कई रेस्टोरेंट्स के विकल्प चुनने को मिलते हैं। इसके साथ आप कैटेगरी के जरिए से भी अपने ऑर्डर को चुन सकते हैं। एप में आप पता लगा सकते हैं कि आपका ऑर्डर कब तक आपके पास पहुंचेगा। एप में आपको कस्टमर्स हेल्पलाइन सर्विस भी मिलती है।

Foodpanda: एप की मदद से आप अपने आसपास के रेस्टोरेज से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। एप में आपको कई रेस्टोरेंट्स के विकल्प चुनने को मिलते हैं। इसके साथ आप कैटेगरी के हिसाब से भी अपने ऑर्डर को चुन सकते हैं। एप में आपको समय सीमा भी मिलती है। एप आपको बताता है कि आपका ऑर्डर आपके घर तक कब पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:

Samsung Fest: स्मार्टफोन्स समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है सुपर डिस्काउंट

हॉनर के 30000 रुपये के स्मार्टफोन को इस तरह खरीद पाएंगे मात्र 1 रुपये में

जियोफोन मानसून हंगामा ऑफर 20 जुलाई से होगा शुरू, जानें इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.