यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में इन 5 ऐप्स को सबसे ज्यादा बार किया गया है डाउनलोड
भारत में फेसबुक, वॉट्सऐप समेत 5 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत में दिनों-दिन स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले कुछ समय में देश में करीब 40 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हो सकते हैं। स्मार्टफोन्स पर आपको सभी तरह के ऐप्स मिलते हैं। इन स्मार्टफोन यूजर्स में से एंड्रॉइड यूजर्स की तादाद काफी ज्यादा है। आज हम आपको उन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारतीय एंड्रॉइड यूजर्स सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया है।
फेसबुक को गूगल प्ले स्टोर से 100 मिलियन यानी की 10 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को यूजर्स ने 4.1 स्टार रेटिंग दी है। साथ ही 70 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे रेट भी किया है। इस ऐप की साइज 59 एमबी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को 2018 की पहली तिमाही के मुताबिक सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
UC Browser
इस ऐप को 50 मिलियन यानी की 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को 4.5 स्टार रेटिंग मिली है। इसे 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेट किया है। फेसबुक के बाद यूसी ब्राउजर भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।
WhatsApp Messenger
फेसबुक की स्वामित्व वाली वॉट्सऐप को भी 100 मिलियन यानी की करीब 10 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.4 स्टार रेटिंग मिली है। इसे 60 मिलियन यानी की 6 करोड़ यूजर्स ने रेट किया है। इस ऐप की साइज 19 एमबी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टेक्स्ट मैसेंजर है। इसे इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
Facebook Messenger
फेसबुक मैसेंजर को भी 100 मिलियन यानी की 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को 4.0 स्टार रेटिंग मिली है। इस ऐप की साइज 47 एमबी है। इस ऐप को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। इस ऐप के जरिए आप वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं।
Shareit
इस ऐप को 50 मिलियन यानी की 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को 4.6 स्टार रेटिंग मिली है। इसे 69 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेट किया है। इस ऐप की साइज 14 एमबी है और इसे इस लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है।