विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र सरकार लाएगी खुद का व्हाट्सएप

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 02 Jan 2015 04:38 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 Jan 2015 04:49 PM (GMT+05:30)

सोशल मीडिया के बाद अब भारत में इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स का दौर जोरों पर है। इसी का नतीजा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के बाद अब भारत में इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स का दौर जोरों पर है। इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र की सरकार अपना खुद का व्हाट्सएप बनाने जा रही है। जी हां, आपने ठीक सुना। महाराष्ट्र सरकार द्वारा खुद का इंस्टेंट मैसेजिंग एप बनाने का एलान किया गया है जो हूबहू मशहूर एप व्हाट्सएप जैसा होगा।

यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के सूचान प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा दी गई है। उनका कहना है कि राज्य की सुरक्षा गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने खुद का चैट एप बनाने का फैसला किया है।

राजेश ने आगे बताया कि आज सरकार द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न चैट एप में ग्रुप बनाकर जानकारी बांटी जाती है। लेकिन यह एप हमारे नियंत्रण में नहीं हैं जिस कारण गोपनीय जानकारी के लीक होने का डर लगा रहता है।

ताजा मामला विसल ब्लोअर का है जब महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों को समझते हुए जी-मेल या याहू जैसे मेल आई-डी छोड़ अपनी खुद की आधिकारिक मेल आई-डी इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया था। इन्हीं उदाहरणों पर गौर करते हुए सरकार ने यह फैसला किया है कि यदि हमारा खुद का चैट एप होगा तो उस के सुरक्षा की बागडोर सरकार के हाथ ही होगी।

खुद के चैट एप के अलावा महाराष्ट्र सरकार आने वाली 26 जनवरी को ‘आपले सरकार’ नाम के वेब पोर्टल के साथ-साथ एक मोबाइल एप भी लांच कर सकती है। यह सभी सेवाएं सरकार के काम को और भी सही तरीके से चलाने के लिए बनाई जा रही हैं।

पढ़ें: व्हाट्सएप वॉयस कॉल्स का स्क्रीनशॉट लीक!