Instagram यूजर्स को मिलेगा अपने डाटा पर पहले से ज्यादा कंट्रोल
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी निजी जानकारी पर पहले से ज्यादा कंट्रोल कर पाएंगे। ये फीचर उन निजी जानकारी के बारे में है जिसे हम ऐप के जरिए किसी थर्ड पार्टी से शेयर करते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Facebook की स्वामित्व वाली कंपनी Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी निजी जानकारी पर पहले से ज्यादा कंट्रोल कर पाएंगे। ये फीचर उन निजी जानकारी के बारे में है जिसे हम ऐप के जरिए किसी थर्ड पार्टी से शेयर करते हैं। कंपनी ने बताया है कि इस फीचर को लागू होने में करीब-करीब 6 महीने का समय लग जाएगा। इस फीचर के लागू होने के बाद कोई भी यह जानाकरी ले पाएगा कि कौन-सी थर्ड पार्टी सर्विस उसका डाटा ले रही है। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी कामगर साबित हो सकता है। हालांकि, जैसा हमने आपको बताया इसे लॉन्च करने में 6 महीने का समय लग जाएगा।
क्या है Instagram का कहना: Instagram का कहना है कि यूजर का डाटा सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। खासतौर से वो डाटा जो वो शेयर करते हैं। कंपनी यूजर्स द्वारा अन्य ऐप्स और सर्विसेज के साथ साझा किए गए डाटा पर यूजर का कंट्रोल बढ़ाना चाहती है। इस फीचर के अलावा कंपनी एक अपडेटेड ऑथराइजेशन स्क्रीन भी लाने की कोशिश में है जो यूजर्स को थर्ड पार्टी द्वारा डाटा इस्तेमाल करने की रिक्वेस्ट की भी जानकारी देगा। इस स्क्रीन पर सभी रिक्वेस्ट की एक लिस्ट दी गई होगी। इस पर रिक्वेस्ट कैंसिल और ऑथराज्ड करने का विकल्प मौजूद होगा।
Instagram Music भी किया था लॉन्च: कंपनी ने कुछ ही दिन पहले भारतीय यूजर्स के लिए Music फीचर पेश किया था। इस फीचर की खासियत की बात करें तो इसे आप अपनी स्टोरी में एड कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो किसी म्यूजिक ऐप की बजाय Instagram Music पर गाने भी सुन सकते हैं। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।