विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम लेकर आया नया एप 'हाइपरलैप्स'

By Edited By:
Published: Wed, 27 Aug 2014 04:23 PM (IST)

फेसबुक की फोटो शेयरिंग नेटवर्क इंस्टाग्राम ने नया आइओएस एप 'हाइपरलैप्स' लांच किया है। इस एप के द्वारा आसानी से यूजर टाइमलैप्स वीडियो तैयार किया जा सकता है।

News Article Hero Image

फेसबुक की फोटो शेयरिंग नेटवर्क इंस्टाग्राम ने नया आइओएस एप 'हाइपरलैप्स' लांच किया है। इस एप के द्वारा आसानी से यूजर टाइमलैप्स वीडियो तैयार किया जा सकता है।

टाइस लैप्स एक ऐसी फोटोग्राफी तकनीक है, जिसमें एक ही जगह के अलग-अलग समय पर कई फोटो खींचे जाते हैं, फिर उन सबको जोड़कर आसानी से एक विडियो तैयार किया जा सकता है।

इंस्टाग्राम की यह वीडियो स्टेबलाइजेशन टेक्नोलॉजी अगस्त 2013 में लूमा के अधिग्रहण के बाद बनायी गयी थी। लूमा एप के द्वारा यूजर रिकार्ड किए गए वीडियो के स्टेबलाइजेशन, ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और सैचुरेशन को सही कर सकता है।

जॉनसन कोप्फ, मिशेल कोहेन और रिचर्ड सिज्लिसकी जैसे शोधकर्ताओं ने 'हाइपरलैप्स' नामक सॉफ्टवेयर बनाया है।

तीन चरणों में काम करने वाला यह खास सॉफ्टवेयर फुटेज का अंदाजा लगाकर नए फ्रेम्स का निर्माण करता है, जिससे कैमरा जंप के कारण तस्वीरें खराब नहीं होतीं।

हाइपर लैप्स में यूजरनेम या पासवर्ड की जरूरत नहीं होती। यूजर्स इंस्टाग्राम के द्वारा ही हाइपरलैप्स एप का उपयोग करते हैं। फिलहाल हाइपरलैप्स एप एपल डिवाइसेज के लिए उपलब्ध हैं।

पढ़ें: नए डिवाइस की धूम, देखें तस्वीरें

पढ़ें: सोनी लाया डीएससी के डब्ल्यू 11 कैमरा