विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब धड़ल्ले से यूज करें इंटरनेट, ऐसे पता करें किसी का भी वाइ-फाइ पासवर्ड

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2016 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 10:05 AM (IST)

घर के वाइ-फाइ को आप धड़ल्ले से इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पब्लिक वाइ-फाइ का पासवर्ड अगर आपको पता लग जाए तो कैसा हो

News Article Hero Image

आज के समय में इंटरनेट का चलन इतना है कि लोग बिना इसके गुजारा ही नहीं कर पाते हैं। स्मार्टफोन में 2जी, 3जी और वाइ-फाइ के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल होना भी आम बात है। घर के वाइ-फाइ को आप धड़ल्ले से इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पब्लिक वाइ-फाइ का पासवर्ड अगर आपको पता लग जाए तो कैसा हो। जाहिर सी बात है आप जरुर जानना चाहते होंगे। ज्यादातर कॉलेज, मॉल और थिएटर में ओपन वाइ-फाइ होता है लेकिन इनके पासवर्ड्स को सीक्रेट रखा जाता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बताते हैं जिनसे आप चंद मिनटों में ही वाइ-फाइ का पासवर्ड पता लगा सकते हैं।

1- Best wifi network hacker

एप बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि ये एप हर तरह के एन्क्रिप्शन का तोड़ है। इसके जरिए आप पब्लिक एरिया नेटवर्क के असली पासवर्ड का पता लगा सकते हैं।

पढ़े, अब इंटरनेट स्लो होने पर सीधे करें TRAI से शिकायत, ये एप करेगी मदद

2- How to hack wireless network

इसमें एथिकल हैकिंग टिप्स और ट्रिक्स सिखाई जाती हैं। इसे ट्यूटोरियल की तरह भी लिया जा सकता है। यही नहीं, इसमें वाइ-फाइ को प्रोटेक्ट करने के लिए बनाई गई सिक्योरिटी एल्गोरिथम को हैक करना भी सिखाया जाता है।

3- Wifi hacker

पासवर्ड जानने के लिए ये एक बहुत ही आसान एप है। इसे इंस्टॉल करके आपको सिर्फ वाइ-फाइ ओपन नेटवर्क की रेंज में जाना होगा और चंद ही मिनटों में पासवर्ड आपके फोन पर होगा।

4- Hack wifi password

ये एप मिनटों का काम सेकेंडों में कर देती है यानि इसकी मदद से पब्लिक एरिया का वाइ-फाइ पासवर्ड तोड़ा जा सकता है। आपको बता दें कि इस एप को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

पढ़े, अब व्हाट्सएप और फेसबुक हो जाएगा लिंक, आ रहे हैं ढेर सारे दिलचस्प फीचर्स

5- Find my router password

ये एप डिफॉल्ट पासवर्ड रिकवरी, मैनुअल पासवर्ड रिकवरी और डिक्शनरी पासवर्ड रिकवरी जैसे कई फंक्शन्स से लैस है। इसके जरिए भी आप पासवर्ड पता लगा सकते हैं। अगर आपने नया राउटर खरीदा है और इसका पासवर्ड आपको पता लगाना है तो ये एप आपके काफी काम आ सकती है।