Apple Music के जरिए भारतीय आर्टिस्टों को बढ़ावा, तीन महीने तक मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
Apple Music के जरिए अब भारतीय सिगंर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, यूजर्स को ट्रॉयल के तौर पर 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है
नई दिल्ली (सिद्धार्थ शर्मा)। ऐप्पल म्यूजिक को 2015 में लॉन्च किया गया था। साल 2016 में इस ऐप के जरिए वीडियोज भी स्ट्रीमिंग की सुविधा शुरू की गई। जब इस सेवा की शुरुआत हुई थी तो कम यूजर्स ही इस सेवा को पसंद कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे यूजर्स को ऐप्पल की इस सेवा को पसंद करने लगे। तीन साल पहले म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री काफी नई थी लेकिन अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग म्यूजिक के साथ ही इस इंडस्ड्री में तेजी देखी जा रही है।
आपको बता दें कि ऐप्पल म्यूजिक भी अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स की तरह सब्सक्रिप्शन बेस्ड सेवा यूजर्स को प्रदान करती है। भारत में एयरटेल की विंक, जियो म्यूजिक, गाना, सावन और अमेजन म्यूजिक समेत कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स मौजूद हैं जो यूजर्स को सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस प्रोवाइड करते हैं। इनमें से कुछ सर्विस प्रोवाइडर्स यूजर्स को म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सेवा फ्री में भी प्रोवाइड कराते हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरनेट डाटा सस्ता होने की वजह से यूजर्स इन ऐप्स पर ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग का आनंद ले रहे हैं।
ऐप्पल के मुताबिक दुनियाभर में 50 मिलियन से ज्यादा ऐप्पल म्यूजिक के सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में यूजर्स गाना सुनने के साथ ही देखना भी पसंद करते हैं। ऐप्पल ने बॉलीवुड की उभरती हुई सिंगर निकिता गांधी जो स्त्री फिल्म के आइटम नंबर आओ कभी हवेली पे गाने की वजह से चर्चा में आई हैं ने ऐप्पल म्यूजिक पर अपना एक्सक्लूसिव सिंगल एलबम हमशक्ल रिलीज किया है। ऐप्पल म्यूजिक पर भारतीय सिंगर के बॉलीवुड नंबर के साथ ही सिंगल एलबम को भी रिलीज किया जा रहा है।
इसके अलावा ऐप्पल म्यूजिक के इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप पर 14 लोकल लाइव रेडियो स्टेशन को भी स्ट्रीम कर सकेंगे। ये स्टेशन भारतीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, पंजाबी और बंगाली में होंगे। इसके अलावा कुछ रोमांस और हिन्दुस्तानी क्लासिकल सॉंग्स वाले रेडियो स्टेशन का आनंद यूजर्स ले सकेंगे। साथ ही अर्ली 90 के रोमांटिंग गानों के स्टेशन का भी यूजर्स लुफ्त उठा सकेंगे।
ऐप्पल म्यूजिक में दुनियाभर के टॉप 100 गानों के लिए भी यूजर्स को प्लेलिस्ट मिलेगा। फिलहाल यूजर्स को ऐप्पल म्यूजिक का 3 महीने का फ्री ट्रॉयल मिलेगा। उसके बाद यूजर्स को 120 रुपये प्रति महीने का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। फैमिली प्लान के लिए यूजर्स को 190 रुपये प्रति महीने की दर से खर्च करना होगा। वहीं, स्टूडेंट्स के लिए ऐप्पल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन 60 रुपये प्रति महीने देना होगा।
अनुवाद: हर्षित हर्ष
यह भी पढ़ें:
Google for India 2018: अब ट्रेन की लोकेशन भी बताएगा गूगल, जानें अन्य बड़ी घोषणाएं
Microsoft विकसित कर रहा है ब्लॉकचेन तकनीक, अनचाहे कॉल्स और मैसेज पर लगेगा लगाम
आपके स्मार्टफोन को चोरी होने से बचाएंगे ये ऐप्स, जानें किस तरह करते हैं काम