विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में कंगाली ला सकती है आपकी एक भूल! जमीन पर गलती से भी न रखें ये 5 सामान

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:30 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को सीधे जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।

इन 5 चीजों को जमीन पर रखने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

 इन 5 चीजों को जमीन पर रखने से बचें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मंदिर को सीधे जमीन पर न रखें, चौकी का प्रयोग करें।

  2. पूजा का दीपक और कलश भी जमीन पर न रखें।

  3. भोजन की थाली और किताबें जमीन पर रखना अशुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में रखी कोई भी चीज सही दिशा और स्थान पर हो, तो न सिर्फ माहौल अच्छा बना रहता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसी वजह से चीजों के निर्धारण के लिए सही वास्तु का होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर का कुछ सामान को सीधे जमीन पर रखना शुभ नहीं माना जाता है।

ऐसा करने से घर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं आपकी ये छोटी सी गलती वास्तु दोष का कारण भी बन सकती है।

अगर आप भी घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो इन वास्तु नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें जमीन पर रखने से समस्याएं आ सकती हैं।

जमीन पर न रखें मंदिर

वास्तु की मानें तो आपको कभी भी घर का मंदिर सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी चौकी पर रखें या फिर किसी कपड़े के ऊपर रखें।

अगर मंदिर का आकार बड़ा है, तो आप इसके नीचे लकड़ी या पत्थर के टुकड़े लगा दें। सीधे जमीन पर रखे मंदिर पर की गई पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आपको कभी भी शिवलिंग और शालीग्राम को भी सीधे जमीन में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

पूजा का दीपक

आप जब भी घर में आरती करें या दीपक जलाकर रखें आपको इसे कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक को हमेशा किसी प्लेट या चौकी के ऊपर ही रखें।

पूजा का कलश

अक्सर देखा जाता है कि लोग पूजा के लिए जब भी कलश की स्थापना करते हैं, उसे सीधे ही जमीन पर रखे देते हैं। ऐसा करना गलत है और इससे पूजा का फल भी नहीं मिलता है। अगर आप कलश रख रहे हैं तो इसके नीचे थोड़े चावल या गेहूं डालें। आप कलश के नीचे थोड़ी मिट्टी या बालू डालकर भी कलश की स्थापना कर सकते हैं।

भोजन की थाली

अगर आप घर में जमीन में बैठकर भोजन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी भोजन की थाली को सीधे जमीन पर न रखें। इससे माता अन्नपूर्णा का अपमान होता है और घर में वास्तु दोष लगता है। आप भोजन की थाली को सम्मानपूर्वक किसी चौकी पर रखें, उसके बाद खाना खाएं।

पढ़ाई की किताबें

वास्तु के अनुसार किसी भी तरह की पुस्तकों में माता सरस्वती का वास होता है, इसलिए आपको कभी भी किताबें सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए। इससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप भी जाने-अनजाने ऐसी कोई भी गलती करते हैं, तो उसे ध्यान में रखें और यहां बताई चीजें सीधे जमीन पर न रखें।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके मंदिर में भी तो नहीं हैं गणेश जी की एक से अधिक मूर्तियां? वास्तु दोष से बचने के लिए पढ़ें ये अहम नियम

यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: मुख्य द्वार पर इस दिशा में लगाएं कमल का फूल, घर से दूर होगी गरीबी और आएंगी लक्ष्मी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।