विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलमारी के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, घर में आ सकती है कंगाली

Published: Thu, 02 Jul 2026 12:26 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अलमारी के ऊपर कुछ चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक नुकसान ...और पढ़ें

अलमारी पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें वास्तु दोष से बचें (Picture Credit: AI Generated)

अलमारी पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें वास्तु दोष से बचें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अलमारी पर कबाड़ का सामान इकट्ठा न करें।

  2. खाली डिब्बे और फटे-पुराने कपड़े अलमारी पर न रखें।

  3. जंग लगी लोहे की चीजें तुरंत घर से हटा दें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि हम घर में किसी भी अलमारी के ऊपर ऐसी चीजें इकठ्ठा करके रख देते हैं जिनका इस्तेमाल नहीं होता है।

आमतौर पर हम सभी ऐसी गलतियां करते हैं। इसका कारण कभी घर में स्टोरेज की कम जगह होता है, तो कभी हमें वास्तु की ठीक जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से ऐसा किया जाता है।

कई बार अलमारी के ऊपर रखी कुछ चीजें आपके घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं और ये आपकी आर्थिक स्थिति को भी खराब करती हैं।

कबाड़ी का सामान या टूटे हुए डिब्बे ऐसी कई चीजें हैं जो अलमारी के ऊपर रखने पर नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और वास्तु दोष का कारण बनती हैं। अगर आप भी ऐसी गलती जाने अनजाने करते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल दें।

कबाड़ का सामान

आपको कभी भी घर की किसी भी अलमारी चाहे वो लकड़ी की हो या फिर लोहे की, उसके ऊपर कबाड़ का सामान नहीं रखना चाहिए।

आमतौर पर लोग अलमारी के अंदर पैसे या गहने रखते हैं और यदि इसके ऊपर कबाड़ का सामान इकठ्ठा हो जाता है, तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और ये धन हानि का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि आप कबाड़ को तुरंत घर से बाहर निकाल दें और इसे किसी भी स्थान पर इकठ्ठा न करें।

खाली डिब्बे

कभी भी आपको खाली डिब्बों को अलमारी के ऊपर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खाली डिब्बों जैसे कार्टन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बहुत जल्दी हो जाता है और अलमारी को वह स्थान माना जाता है जहां माता लक्ष्मी का निवास होता है। इसी वजह से अलमारी के ऊपर कभी भी किसी तरह का खाली डिब्बा नहीं रखना चाहिए।

फटे-पुराने कपड़े

वास्तु की मानें तो फटे-पुराने कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इन्हें आप जिस स्थान पर भी रखती हैं उसके आस-पास नेगेटिव एनर्जी बहुत तेजी से फैलने लगती है। इसी वजह से कभी भी फटे हुए कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

खाली सूटकेस या स्ट्रॉली

वास्तु के अनुसार आपको कभी भी खाली सूटकेस अलमारी के ऊपर नहीं रखना चाहिए। खाली सूटकेस में भी नकारात्मक ऊर्जा होती है और जब आप इसे अलमारी के ऊपर रख देते हैं तो ऊर्जा का गलत दिशा में प्रवाह होने लगता है जिससे आर्थिक हानि के योग बनने लगते हैं और घर में दुर्भाग्य आ सकता है। वास्तु की मानें तो आपको घर में खाली सूटकेस रखकर नहीं छोड़ना चाहिए।

जंग लगी हुई लोहे की चीजें

लोहे की ऐसी चीजें जिनमें जंग लगा होता है उसमें राहु का वास हो सकता है और ये आपके शनि को खराब कर सकती हैं। इस वजह से कभी भी आपको लोहे की चीजें अलमारी के ऊपर इकठ्ठा नहीं करनी चाहिए। जंग लगे सामान को तुरंत ही घर से बाहर करना बेहतर है।

अगर आप भी अलमारी के ऊपर यहां बताई कोई भी चीज रखते हैं तो उसे तुरंत हटा देना ही ठीक है।

यह भी पढ़ें- कैंची बिगाड़ सकती है आपके घर का वास्तु, गलत तरीके से रखने पर आती है नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: आपके घर को बुरी नजर से बचाएंगे ये 6 वास्तु उपाय, नकारात्मक ऊर्जा का होगा अंत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।