कैंची बिगाड़ सकती है आपके घर का वास्तु, गलत तरीके से रखने पर आती है नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी
कैंची का गलत तरीके से इस्तेमाल और रख-रखाव घर के वास्तु को बिगाड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैंची ...और पढ़ें

कैंची बिगाड़ सकती है आपके घर का वास्तु जानें सही नियम (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कैंची का प्रयोग हम सभी अपने घरों में करते हैं। कभी रसोई में, तो कभी बाथरूम में, मगर क्या आपने इस बारे में सोचा है कि एक छोटी सी कैंची आपके जीवन में तूफान ला सकती है। वास्तु शास्त्र में कैंची को अपवित्र माना गया है। इसे घर पर रखने के कुछ नियम-कायदे भी बताए गए हैं। यदि आप इन नियमों के विपरीत कैंची का इस्तेमाल कर रहे हैं या उसे घर में रख रहे हैं, तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लें। एक कैंची में आपके पूरे घर का वास्तु बिगाड़ने की क्षमता होती है। इसलिए इससे जुड़े वास्तु नियमों को नजरअंदाज न करें।
घर में कैसे रखें कैंची
कैंची का संबंध राहु ग्रह से होता है। इसमें राहु की ऊर्जा होती है। ऐसे में यह घर के सदस्यों के मध्य भ्रम पैदा कर सकती है। इससे घर में वाद-विवाद बढ़ सकता है। इसलिए कैंची को हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां सबकी नजर न पड़े।
कैंची के साथ कभी न करें यह कार्य
कभी भी अपने घर की कैंची किसी को उधार नहीं देनी चाहिए। यदि किसी को कैंची की जरूरत है, तो उसे दें और फिर वापस ले लें। इससे राहु कमजोर होता है। परिवार के लोगों के मध्य अलगाव की भावना पैदा होती है। इसके साथ ही, कैंची को कभी बेवजह हवा में नहीं चलाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के मध्य झगड़े होते हैं।
(Picture Credit- AI Generated)
कैंची से बुध ग्रह होता है कमजोर
कैंची हमेशा लोहे या फिर स्टील से बनती है। बुध ग्रह के स्वभाव से दोनों ही धातुएं विपरीत स्वभाव की हैं। इसलिए घर में कैंची को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा बुध की होती है। यदि आप इस दिशा में कैंची रखते हैं, तो बुद्धि भ्रष्ट और वाणी खराब हो जाती है। इससे भी घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी आती है।
रसोई में न रखें कैंची
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई मंगल ग्रह के स्वामित्व में आती है। मंगल और राहु का संबंध हमेशा ही उग्र रहता है। ऐसे में रसोई के अंदर कैंची नहीं रखनी चाहिए। इससे भी भ्रम की स्थिति पैदा होती है और भोजन पकाते वक्त हमेशा कोई नुकसान हो जाता है या वह भोजन सेहत के लिए बहुत लाभकारी नहीं होता है। फिर भी अगर आपको रसोई में कैंची रखनी ही पड़ जाए, तो इसे लेटी हुई अवस्था की जगह हमेशा उल्टी अवस्था में रखना चाहिए। इसमें कैंची की नोक ऊपर की दिशा में रहती है। इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं होता है।
अतः कैंची का इस्तेमाल और रख-रखाव हमेशा वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के आधार पर ही करें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इन आदतों से रूठ सकती है आपकी किस्मत, आज ही सुधारें ये गलतियां
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जीवन में चाहते हैं सुख-शांति, तो घर में रखी इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
