विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी को मायके से ये 5 चीजें देना पड़ सकता है भारी, रिश्ते में बढ़ेंगी दूरियां

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:00 AM (IST)

शादी के बाद मायके आने वाली बेटी को माता-पिता कई उपहार देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजें रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं।

बेटी को न दें ये चीजें, रिश्तों में आ सकती है खटास (Picture Credit: AI Generated)

बेटी को न दें ये चीजें, रिश्तों में आ सकती है खटास (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. धारदार या नुकीली चीजें रिश्तों में दरार डाल सकती हैं।

  2. गैस चूल्हा या अचार रिश्तों में खटास ला सकता है।

  3. कांटेदार पौधे और काले कपड़े रिश्तों में तनाव बढ़ाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बेटी जब शादी के बाद मायके आती है तो माता-पिता उसे उपहार में ढेर सारा प्यार तो देते ही हैं और उसे कई चीजें भी देते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि उनका प्यार गिफ्ट के रूप में ही दिखाई देता है। मां-बाप बेटी की हर पसंद की चीज उसे देना चाहते हैं।

यही नहीं कई बार उसे खाने की भी कुछ चीजें भेंट के रूप में दी जाती हैं। कई बार देखा जाता है कि पेरेंट्स बेटियों को जो भी देते हैं वो भले ही दिल से क्यों न दिया गया हो उसका उल्टा असर दिखाई देने लगता है।

ये चीजें वास्तु के अनुरूप नहीं मानी जाती हैं और रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो कभी भी शादी के बाद मायके से नहीं देनी चाहिए।

धारदार या नुकीली चीजें

वास्तु की मानें तो आपको मायके से कभी भी बेटी को कोई भी धारदार या नुकीली चीजें उपहार में नहीं देनी चाहिए। ये रिश्तों में दूरी का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें देने से रिश्ते में अनजाने में ही दरार आ सकती है या देने वाले और लेने वाले के बीच मनमुटाव हो सकता है।

उपहार में न दें गैस चूल्हा

आपको बेटी को कभी भी गैस चूल्हा कभी भी गैस चूल्हा या कोई अन्य ज्वलनशील चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए। यह एक ऐसा उपहार है जो बेटी के ससुराल पक्ष में दूरियां ला सकता है।

उपहार में न दें अचार

आपको कभी भी बेटी को मायके से अचार नहीं देना चाहिए। ये ऐसा उपहार है जो ठहराव का प्रतीक है। वास्तु की भाषा में, इनका संबंध शनि की ऊर्जा से होता है, जो रिश्तों में दूरी का कारण बन सकता है। ये ऐसा उपहार है जो आपके रिश्ते में खटास ला सकता है।

कांटेदार पौधे

पौधे भले ही दिखने में अच्छे लगें, लेकिन आप जब बेटी को उपहार दे रहे हैं तो कांटे वाले पौधे कभी उपहार में न दें। ये रिश्तों में तनाव का कारण बन सकते हैं और दूरी का कारण बन सकते हैं। इसकी जगह आप कुछ सजावटी पौधे बेटी को दे सकते हैं।

काले कपड़े

भले ही आपका पसंदीदा रंग काला है, लेकिन आप जब भी शादीशुदा बेटी को तोहफा दे रहे हैं तो काले रंग के कपड़े न दें। ये रंग कई बार नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है और रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है।

अगर आप भी बेटी की शादी के बाद उसे उपहार में कुछ चीजें देने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां बताई चीजें कभी भी न दें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: किसी को गिफ्ट में न दें ये चीजें, वरना देने और लेने वाले की बढ़ जाएंगी मुसीबतें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।