विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद बेटियों को क्यों नहीं देना चाहिए अचार? जानिए कारण

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Tue, 21 Feb 2023 03:29 PM (IST)

Hindu Rituals आपने घर में दादी-नानी से खूब सुना होगा कि जिस बेटी की शादी हो गई हो उसे आम ...और पढ़ें

शादी के बाद बेटियों को क्यों नहीं देना चाहिए अचार? जानिए कारण
शादी के बाद बेटियों को क्यों नहीं देना चाहिए अचार? जानिए कारण

नई दिल्ली। Hindu Rituals: हिंदू विवाह सिर्फ लड़के और लड़की का विवाह ही नहीं होता है, बल्कि दो परिवार भी जुड़ते है। इसी के कारण एक लड़की को ससुराल के साथ-साथ मायके के कुछ रिवाजों को जिंदगी भर निभाना पड़ता है। हर मां-बाप का ये सपना होता है कि जह घर में उनकी बेटी जा रही है वहां वह हमेशा सुख रहें। परिवार के हर समस्या से खूब प्यार मिले और हमेशा अच्छी सेहत रहें। लेकिन कई बार हम ऐसी गलती कर देते है जिसका असर लड़की के साथ-साथ मायके वालों को भी झेलना पड़ता है। आपने कई बार सुना होगा कि शादीशुदा बेटी को कभी भी अचार नहीं देना चाहिए। आमतौर पर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। लेकिन जानिए आखिर क्यों बेटी को अचार ससुराल लेकर नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Hindu Vivah Rituals: हिंदू विवाह में वधू वर के बाईं ओर ही क्यों है बैठती? जानिए कारण

शादीशुदा बेटी को क्यों नहीं देना चाहिए अचार

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि बेटी को मायके से कभी भी किसी भी तरह का अचार लेकर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि इससे रिश्तों में खटास उत्पन्न होती है। जिस घर में बेटी को अचार दिया जाता है। उस घर में बेटी कभी सुखी नहीं रह सकती हैं। उसको मानसिक, शारीरिक या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ससुराल से उसे किसी न किसी से ताने सुनने पड़ते हैं। अगर सास में गृह क्लेश नहीं है, तो उसे शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेटी को कभी भी आचार न दें।

Shubh Vivah: काला रंग अशुभ होने के बावजूद नई नवेली दुल्हन क्यों पहनती हैं काली चूड़ियां? जानें कारण

बेटी को विदाई के समय न दें ये चीजें

शास्त्रों के अनुसार, विदाई के समय बेटी को अचार के अलावा झाड़ू, सुई, छलनी, मिर्च आदि भी नहीं देना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।