विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ में चाकू देने से रिश्ते में आती है खटास, क्या आप भी कर रहे हैं ये बड़ी गलती?

Published: Mon, 18 May 2026 07:45 PM (IST)

हिंदू धर्म और सुरक्षा कारणों से सीधे हाथ में कैंची या चाकू देने से मना किया जाता है। ऐसा करने ...और पढ़ें

रिश्तों में दरार लाती है आपकी ये एक छोटी सी भूल(Picture Credit - AI Generated)

रिश्तों में दरार लाती है आपकी ये एक छोटी सी भूल(Picture Credit - AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में लोगों के जीवन से जुड़े ऐसे कई नियम और मान्यताएं हैं, जो लंबे समय से हम लोगों के घरों में में चली आ रही हैं। अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि कभी भी किसी के हाथ में सीधे कैंची या चाकू देने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में खटास आ सकती है और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए कैंची या चाकू को मेज या जमीन पर रख दिया जाता है और फिर वहां से सामने वाला उठा लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किस कारण से किसी के हाथ में सीधे कैंची या चाकू देने के मना किया जाता है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से ।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, किसी के हाथ में सीधे कैंची या चाकू न देने की परंपरा के पीछे धार्मिक और सुरक्षा, दोनों ही कारण छिपे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथ में सीधे धारदार वस्तु देने से आपसी संबंधों में खटास आने की शंका रहती है और रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसे आपसी प्रेम और सद्भाव के लिए शुभ नहीं माना जाता।

सुरक्षा की दृष्टि से भी यह नियम अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सावधानी इसलिए बरती जाती है ताकि अनजाने में किसी को चोट न लग जाए। साथ ही, मानवीय स्वभाव और परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के लिए इसे उचित नहीं माना गया है। यही कारण है कि पुरानी परंपराओं में धारदार वस्तुओं को हमेशा नीचे रखकर या किसी अन्य तरीके से लेने-देने की सलाह दी जाती है, ताकि मर्यादा और सुरक्षा दोनों बनी रहें।

यह भी पढ़ें- 'मनी मैग्नेट' की तरह काम करता है गोमती चक्र, यह सुरक्षा कवच हर संकट को रखेगा कोसों दूर

हाथ में सीधे कैंची या चाकू से देने होते हैं ये बड़े नुकसान

ऐसा माना जाता है कि हाथ में सीधे कैंची या चाकू से देने रिश्ते में मनमुटाव, गलतफहमियां आती हैं। साथ ही रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए हाथ में सीधे कैंची या चाकू से देने के लिए मना किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कीली और धारदार चीजों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए दूसरे के हाथ में सीधे कैंची या चाकू देने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- घर में बार-बार टूट रही हैं भगवान की मूर्तियां, तो हो जाएं सावधान! गरुड़ पुराण में छिपा है बड़ा संकेत

यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में घर से दूर कर दें ये 4 चीजें, बनती हैं बर्बादी की सबसे बड़ी वजह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।