पुरुषोत्तम मास में घर से दूर कर दें ये 4 चीजें, बनती हैं बर्बादी की सबसे बड़ी वजह
पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है, जिसमें कुछ वास्तु नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है। ...और पढ़ें
-1779086222690_m.webp)
पुरुषोत्तम मास से जुड़े वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने को ईश्वर की भक्ति और दान-पुण्य के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन इस महीने में विवाह, मुंडन, या गृह प्रवेश जैसे काम वर्जित होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में घर में रखी बेकार चीजें जीवन में सुख-शांति के आगमन में बाधा बन सकती है। यदि आप पुरुषोत्तम मास में जगत के पालनार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज ही इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को घर से बाहर कर दें। इससे बिगड़े का काम पूरे होंगे और घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
-1779086733476.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
1. टूटे हुए कांच और चटके बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे हुए कांच या चटके हुए बर्तनों को दरिद्रता की सबसे बड़ी माना जाता है। अगर आपके घर में चटका हुआ कांच या बर्तन रखें हैं, तो उसे आज ही घर से बाहर कर दें। ऐसा माना जाता है कि घर में इन चीजों को रखने से पारिवारिक कलह बढ़ती है और आर्थिक नुकसान होता है।
2. बंद या खराब घड़ियां
घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में भूलकर भी बंद या खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आ सकती है और साथ ही जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
3. देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति
अगर आपके मंदिर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति रखी है, तो इसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही साधक को पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए पुरुषोत्तम मास में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति को पवित्र नदी में बहा दें।
4. सूखे या मुरझाए हुए पौधे
इसके अलावा घर में सूखे या मुरझाए हुए पौधे नहीं रखने नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार, सूखे या मुरझाए हुए पौधे रखने से नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। इससे परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन पौधों की जगह पर तुलसी या अन्य हरे-भरे पौधे लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी पानी की तरह बह रहा है पैसा? हवन की राख का ये उपाय धन से भर देगा तिजोरी
यह भी पढ़ें- 'मनी मैग्नेट' की तरह काम करता है गोमती चक्र, यह सुरक्षा कवच हर संकट को रखेगा कोसों दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
