शुभ काम से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? सिर्फ परंपरा नहीं, इसके पीछे छिपा है रहस्य
शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा के पीछे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण छिपे हैं। यह मिश्रण पाचन, ऊर्जा और एकाग्रता बढ़ाकर सफलता में सहायक होता है।

दही चीनी क्यों खिलाते हैं? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर से किसी भी जरूरी या शुभ काम के लिए निकलने से ठीक पहले एक चम्मच दही-चीनी खिलाने की यह परंपरा हमारे भारतीय घरों में सदियों से चली आ रही है।
अक्सर हम इसे सिर्फ एक अंधविश्वास या बड़ों का आशीर्वाद मानकर खा लेते हैं। हमारे बड़े-बुजुर्गों का मानना है कि इसे खाकर घर से निकलने से काम में सफलता मिलती है, सौभाग्य आता है और आपका पूरा दिन बहुत अच्छा गुजरता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस परंपरा के पीछे सिर्फ हमारी आस्था नहीं, बल्कि बहुत ही पक्के वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण भी छिपे हुए हैं?
अगर हम विज्ञान और न्यूट्रिशन की मानें तो, दही हमारे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दही में ढेरों हेल्दी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया, दूध वाला जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, और विटामिन बी-2 व बी-12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र (डाइजेशन) को एकदम दुरुस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- सिख धर्म में लंगर की परंपरा कैसे शुरू हुई? इसके पीछे छिपे संदेश के बारे में जरूर पढ़ें
पेट और दिमाग का कनेक्शन
आजकल के विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हमारे पेट और दिमाग का सीधा कनेक्शन होता है। दही पेट को ठंडा रखती है। वहीं, चीनी में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज होता है। जब दही और चीनी एक साथ मिलते हैं, तो यह आपके शरीर और दिमाग को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। यही वजह है कि जब आप घर से बाहर तेज धूप या गर्मी में निकलते हैं, तो यह मिश्रण शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है और आपको थकने नहीं देता।
आयुर्वेद का नजरिया
आयुर्वेद के पुराने ग्रंथों में भी इस मिश्रण की खूब तारीफ की गई है। आयुर्वेद के अनुसार, दही की तासीर कफवर्धक होती है, जिसका सीधा मतलब है कि यह शरीर को अंदर से आराम पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें- सिख शादी में कौन-कौन सी रस्में होती हैं? रोका से आनंद कारज तक, जानें विवाह की परंपराओं के बारे में
जब हम किसी जरूरी काम से बाहर जाते हैं, तो अक्सर मन में एक टेंशन या घबराहट होती है। दही शरीर को रिलैक्स करता है और चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज सुस्त पड़े दिमाग को तुरंत अलर्ट कर देता है। इस मिश्रण को खाने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और सबसे जरूरी बात यह आपकी याददाश्त और किसी भी काम पर फोकस करने की क्षमता (एकाग्रता) को काफी बेहतर बना देता है।
तो अगली बार जब भी आपकी मां आपको घर से निकलते समय दही-चीनी खिलाएं, तो इसे सिर्फ एक पुरानी परंपरा समझकर नहीं, बल्कि अपनी सेहत और सफलता का एक बेहतरीन 'एनर्जी बूस्टर' समझकर खुशी-खुशी खाइएगा।
यह भी पढ़ें- सावन मास विशेष: क्या है 'शिव चर्चा'? पढ़ें भगवान शिव को गुरु मानने की इस अनूठी परंपरा के अद्भुत लाभ
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर मिट्टी के शिवलिंग, गौरी और गणेश जी क्यों बनाए जाते हैं? इस परंपरा के रहस्य के बारे में पढ़ें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।