विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना 'स्वाहा' क्यों निष्फल हो जाता है यज्ञ? ज्योतिषाचार्य ने बताया इसके पीछे का आध्यात्मिक रहस्य

Published: Wed, 19 Aug 2026 02:29 PM (IST)

हवन करते समय 'स्वाहा' बोलना क्यों जरूरी है? जानिए अग्निदेव की पत्नी स्वाहा की पौराणिक कथा, श्लोक का अर्थ और यज्ञ में समर्पण के भाव का महत्व।

अग्निदेव और स्वाहा की पौराणिक कथा (AI-Generated Image)

अग्निदेव और स्वाहा की पौराणिक कथा (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही यज्ञ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहा है। जब भी घर में सुख-शांति, विवाह, गृह प्रवेश या किसी शुभ कार्य की शुरुआत होती है, तो हवन जरूर कराया जाता है। आपने भी पूजा-पाठ के दौरान एक बात पर जरूर गौर किया होगा कि जब भी हवन कुंड में आहुति डाली जाती है, तो हर बार मंत्र के अंत में 'स्वाहा' शब्द का उच्चारण किया जाता है।

पंडित जी से लेकर पूजा में बैठे सभी लोग बड़े ही भाव से 'स्वाहा' कहते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आहुति देते समय सिर्फ 'स्वाहा' ही क्यों कहा जाता है? आइए, एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार इसके पीछे का गहरा रहस्य समझते हैं।

'स्वाहा' का मतलब क्या है?

अगर हम 'स्वाहा' के शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो इसका मतलब होता है, 'सही रीति से पहुंचाना' या 'सुचारू रूप से अर्पण करना'। हवन के दौरान हम जो भी आहुति की सामग्री देवताओं को अर्पित करते हैं, वह उन तक तभी पहुंचता है जब उसे 'स्वाहा' कहकर अग्नि को समर्पित किया जाए।

अग्निदेव और स्वाहा की पौराणिक कथा

एस्ट्रोपत्री के चंद्रेश शर्मा कहते हैं कि पौराणिक कथाओं और शास्त्रीय विधान के अनुसार, स्वाहा को अग्निदेव की पत्नी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जब हम यज्ञ में कोई आहुति डालते हैं, तो अग्निदेव उसे सीधे स्वीकार नहीं करते हैं। अग्निदेव अपनी पत्नी 'स्वाहा' के माध्यम से ही उस हविष्य (आहुति की सामग्री) को ग्रहण करते हैं और फिर उसे संबंधित देवी-देवताओं तक पहुंचा देते हैं।

इस बात की पुष्टि शास्त्रों में भी की गई है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण में स्पष्ट रूप से लिखा गया है:

"स्वाहाकारं बिना देवा न गृह्णन्ति हुतं कचित्।"

इस श्लोक का अर्थ है कि जब तक आहुति के साथ 'स्वाहा' का उच्चारण न किया जाए, तब तक देवता उस हविष्य को स्वीकार नहीं करते। यानी बिना स्वाहा बोले किया गया हवन अधूरा और बेकार माना जाता है।

अहंकार का त्याग और समर्पण का भाव

इसके अलावा, स्वाहा कहने के पीछे एक बहुत ही गहरा आध्यात्मिक भाव भी छिपा हुआ है। यह भाव पूर्ण समर्पण का है। जब हम हवन कुंड में आहुति डालते हुए 'स्वाहा' बोलते हैं, तो इसका अर्थ है कि हम अपने अंदर के अहंकार, मोह, लोभ और अपना सर्वस्व ईश्वर के चरणों में समर्पित कर रहे हैं। हम यह मानते हैं कि "हे ईश्वर! जो कुछ भी मेरा है, वह सब आपका ही है।"

इस सच्चे भाव और समर्पण के साथ दी गई आहुति से ही कोई भी यज्ञ पूर्ण और सफल होता है। इसलिए, अगली बार जब आप हवन में बैठें, तो स्वाहा बोलते समय इस पवित्र भाव को अपने मन में जरूर लाएं।

यह भी पढ़ें- हवन में घी की ही आहुति क्‍यों दी जाती है? पढ़ें इसका महत्‍व, लाभ, नियम और रहस्य

यह भी पढ़ें- हवन में आखिर क्यों होता है सिर्फ आम की लकड़ी का इस्तेमाल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।