विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक-दूसरे की तरफ पीठ करके क्यों विराजते हैं नौ ग्रह? इसके पीछे छिपी है अनोखी पौराणिक कथा!

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:20 PM (IST)

नौ ग्रह एक-दूसरे की तरफ पीठ करके क्यों विराजते हैं, जानिए इसके पीछे छिपी अनोखी पौराणिक कथा। मंदिरों में नवग्रहों की मूर्तियां अलग-अलग दिशाओं में स्थापित होती हैं। इसके पीछे ज्योतिष, वास्तु और पौराणिक मान्यता जुड़ी है, जो जीवन पर ग्रहों के प्रभाव को दर्शाती है।

मंदिर में नवग्रहों की मूर्तियों का दृश्‍य। (Picture Credit- AI Generated)

मंदिर में नवग्रहों की मूर्तियों का दृश्‍य। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवग्रहों की पूजा बहुत अधिक महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन पर नौ ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि मंदिरों में नवग्रहों की पूजा और दर्शन बहुत शुभ माने जाते हैं।

आपने कई मंदिरों में नवग्रह मंडप जरूर देखा होगा, जहां नौ ग्रहों की मूर्तियां एक विशेष क्रम में स्थापित होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि इन नौ ग्रहों की मूर्तियां एक-दूसरे की तरफ मुख करके नहीं, बल्कि अलग-अलग दिशाओं में पीठ करके विराजमान होती हैं?

इसके पीछे केवल वास्तु या ज्योतिषीय कारण नहीं हैं, बल्कि एक रोचक पौराणिक मान्यता भी प्रचलित है। आइए जानते हैं कि आखिर नवग्रहों को इस तरह स्थापित करने के पीछे क्या रहस्य छिपा है।

नवग्रहों की मूर्तियां एक-दूसरे की तरफ पीठ करके क्यों होती हैं?

शिव मंदिरों में नवग्रहों की मूर्तियां एक विशेष व्यवस्था में स्थापित की जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नौ ग्रहों के बीच मित्रता और शत्रुता का भाव होता है। उदाहरण के लिए सूर्य और शनि पिता-पुत्र होने के बावजूद ज्योतिष में एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसी तरह राहु-केतु का सूर्य और चंद्रमा से विशेष संबंध बताया गया है।

मत्स्य पुराण के अध्याय 93 और 94 में नवग्रह शांति, यज्ञ और नवग्रह मंडल की रचना का विस्तार से वर्णन मिलता है। मान्यता है कि यदि ग्रहों को एक-दूसरे के सामने स्थापित किया जाए, तो उनकी दृष्टि आपस में टकरा सकती है। इसलिए नवग्रह मंडप में उन्हें अलग-अलग दिशाओं की ओर मुख करके स्थापित किया जाता है। ऐसा करने के पीछे उद्देश्य ग्रहों के प्रभाव को संतुलित बनाए रखना होता है।

ज्योतिष शास्त्र में क्या है ग्रहों की दृष्टि का महत्व?

ज्योतिष में ग्रहों की दृष्टि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सामान्य रूप से प्रत्येक ग्रह की सातवीं दृष्टि पूर्ण मानी जाती है। इसका अर्थ है कि कोई ग्रह अपनी स्थिति से सातवें भाव पर सीधा प्रभाव डालता है। वहीं मंगल, गुरु और शनि की विशेष दृष्टियां भी ग्रह शास्‍त्र में बहुत महत्‍वपूर्ण बताई गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की दृष्टि का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, संघर्ष और परिस्थितियों से जुड़ा होता है। नवग्रहों को अलग-अलग दिशाओं में स्थापित करने की परंपरा को इसी ग्रह-दृष्टि के सिद्धांत के आधार पर तय किया गया है।

नवग्रह मंडप में किस दिशा में विराजते हैं कौन से ग्रह?

परंपरागत नवग्रह मंडप की एक प्रचलित व्यवस्था में सूर्य को बीच में स्थापित किया जाता है और बाकी ग्रहों को आठ दिशाओं में स्थान दिया जाता है।

  • सूर्य देव - केंद्र में
  • शुक्र देव - पूर्व दिशा
  • चंद्र देव - दक्षिण-पूर्व दिशा
  • मंगल देव - दक्षिण दिशा
  • राहु - दक्षिण-पश्चिम दिशा
  • शनि देव - पश्चिम दिशा
  • केतु-उत्तर-पश्चिम दिशा
  • बृहस्पति देव - उत्तर दिशा
  • बुध देव - उत्तर-पूर्व दिशा

इस प्रकार नवग्रहों की एक-दूसरे से अलग दिशा में स्थापित मूर्तियां केवल मंदिर की बनावट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे ज्योतिषीय मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- जीवन के किस हिस्से को कंट्रोल करते हैं 9 ग्रह? पढ़ें नवग्रहों के रहस्य और किस्मत चमकाने वाले बीज मंत्र

यह भी पढ़ें- Navagraha Katha: यहां पढ़ें नवग्रहों की पौराणिक कथाएं और दिव्य रहस्य

सोर्स- मत्स्य पुराण के अध्याय 93 और 94 में नवग्रह शांति, यज्ञ और नवग्रह मंडल की रचना का विस्तार से वर्णन मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।