विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्यादातर हिंदू व्रत और त्योहार दो दिन क्यों पड़ते हैं? यहां पढ़ें सही तिथि कैसे तय होती है

Published: Wed, 15 Jul 2026 03:00 PM (IST)

यह लेख बताता है कि हिंदू त्योहार अक्सर दो दिनों तक क्यों मनाए जाते हैं, जिसका कारण खगोलीय गणना और पंचांग की तिथियां हैं। इसमें तिथि और सौर दिन के अंतर, शुभ मुहूर्त के महत्व और सही तिथि के निर्धारण की प्रक्रिया को समझाया गया है।

हिंदू त्योहारों की दो तिथियां: जानें क्यों होता है यह अंतर (Picture Credit: AI Generated)

हिंदू त्योहारों की दो तिथियां: जानें क्यों होता है यह अंतर (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत त्योहार का विशेष महत्व होता है और इन्हें मनाने का अलग तरीका भी होता है। हर पर्व को सही तरीके के साथ शुभ तिथि पर ही मनाने की सलाह दी जाती है, जिससे उसके पूर्ण फल मिल सकें।

वहीं कई बार एक सवाल यह भी मन में आता है कि आखिर क्यों हर एक हिंदू पर्व की दो तिथियां होती हैं और बार-बार मन में इसकी सही तिथि को लेकर शंका बनी रहती है।

हिंदू त्योहारों का दो अलग-अलग तारीखों पर पड़ना वास्तव में मन में उलझन पैदा कर सकता है, लेकिन यह हिंदू पंचांग की तिथियों पर ही आधारित होता है।

ये अंतर खगोलीय गणना के अलग-अलग तरीकों, क्षेत्रीय कैलेंडर सिस्टम और वैदिक ज्योतिष में दिन को परिभाषित करने के मूल तरीके का परिणाम माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके कारण और सही तिथि का अनुमान कैसे लगाया जाता है इसके बारे में।

ज्यादातर हिंदू त्योहारों की तिथियां अलग क्यों होती हैं?

अक्सर हिंदू व्रत-त्योहार खास तिथियों, नक्षत्रों और मुहूर्तों के आधार पर तय किए जाते हैं। कभी-कभी, किसी खास कैलेंडर पर जरूरी नक्षत्र या शुभ समय नहीं होता है। जैसे किसी त्योहार के साथ 'भद्रा नक्षत्र' या 'राहु काल' और ग्रहण मौजूद होता है जो इस पर्व के शुभ मुहूर्त को कम कर सकता है।

ऐसे में तिथि का निर्धारण अलग तरीके से किया जाता है और शुभ तिथि की गणना थोड़ी मुश्किल हो जाती है। हालांकि, ऐसे में ज्योतिषी पंचांग से सबसे शुभ-मुहूर्त वाली तिथि को ही उस पर्व की शुभ तिथि मानते हैं और वही आम लोगों के लिए भी मान्य हो जाता है।

व्रत की तिथियां दो दिन तक क्यों होती हैं?

किसी भी व्रत की तिथियों में अंतर का मुख्य कारण सौर दिन और तिथि के बीच का अंतर भी हो सकता है। तिथि एक चंद्र दिवस है, जिसे चंद्रमा और सूर्य के बीच देशांतरीय कोण के 12 डिग्री बढ़ने में लगने वाले समय के रूप में परिभाषित किया जाता है। एक चंद्र महीने में 30 तिथियां होती हैं।

वहीं सौर दिन के विपरीत, तिथि की अवधि निश्चित नहीं होती है। सूर्य और चंद्रमा की कक्षाओं के कारण उनकी बदलती गति के आधार पर यह लगभग 19 से 26.5 घंटे तक हो सकती है। औसत तिथि लगभग 23 घंटे 37 मिनट की होती है। इसी वजह से कई बार एक तिथि से दूसरी तिथि में कभी 24 घंटे से कम तो कभी इससे कम होती हैं जिसके कारण ये दो सूर्योदय तक चलती हैं। इसी वजह से कई पर्व दो दिन पड़ते हैं।

vrat tyohar dates

कैसे किया जाता है सही तिथि का निर्धारण?

हिंदू धर्म में हर पूजा के लिए एक खास समय तय होता है, क्योंकि उसी समय पूजा का पूर्ण फल मिलता है। ऐसे में किसी भी पर्व की सही तिथि का अनुमान उसके मुहूर्त को ध्यान में रखकर किया जाता है। उदाहरण के लिए प्रदोष व्रत आमतौर पर त्रयोदशी तिथि पर होता है, लेकिन कई बार इस तिथि में प्रदोष काल का संयोग नहीं बनता है।

ऐसे में द्वादशी तिथि के प्रदोष काल में ही शिव जी की पूजा की जाती है। ऐसे ही कृष्ण जी का जन्मोत्सव भादो मास की अष्टमी तिथि को होता है, लेकिन जिस दिन रोहिणी नक्षत्र भी मौजूद हो उसी दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। वैसे ज्यादातर हिंदू व्रत और त्योहार उदया तिथि में ही मनाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी तिथियां भी हैं जो रात्रि के मुहूर्त पर निर्भर करती हैं।

किसी भी हिंदू पर्व का निर्धारण हिंदू पंचांग के अनुसार ही किया जाता है और शुभ समय और मुहूर्त में ही पूजा करने से दैवीय आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक... यहां देखें चातुर्मास में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

यह भी पढ़ें- 25 जुलाई से लग जाएगा चातुर्मास, थम जाएंगे सभी मांगलिक कार्य; देखें प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।