विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुलाई में कब-कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Published: Sat, 27 Jun 2026 08:30 AM (IST)

जुलाई 2026 में दो रवि प्रदोष व्रत पड़ेंगे, जो 12 और 26 जुलाई को मनाए जाएंगे। चलिए जानते हैं दोनों व्रतों में पूजा के शुभ मुहूर्त। 

जुलाई 2026 में प्रदोष व्रत कब है जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त  (Picture Credit- AI Generated)

जुलाई 2026 में प्रदोष व्रत कब है जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्‍व बताया गया है। इस व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत पितृ दोष शांति और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्‍त करने के लिए भी रखा जाता है। हिंदू द्रिक पंचांग के आधार पर जुलाई 2026 में दो प्रदोष व्रत आएंगे और दोनों ही रविवार के दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में इन्‍हें रवि प्रदोष कहा जाएगा। चलिए इन दोनों व्रतों की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त आपको बाताते हैं।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष रवि प्रदोष व्रत 2026

इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का रवि प्रदोष व्रत रविवार 12 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। ऐसे में शिव और सूर्य का संयोग बहुत ही शुभ माना गाया है। इस दिन भक्‍त व्रत रखकर इन दोनों का ही आशीर्वाद पा सकते हैं। साथ ही इस संयोग से जीवन में मान-सम्‍मान बढ़ता है और दीर्घ आयु मिलती है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष रवि प्रदोष व्रत एंव पूजा का मुहूर्त

12 जुलाई 2026 को प्रात: 2 बजकर 4 मिनट पर त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा और रात्रि 10 बजकर 29 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्‍त हो जाएगी। प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शाम 7 बजकर 22 मिनेट से लेकर रात्रि 9 बजकर 24 मिनट तक का समय सबसे शुभ है।

shiv parvati

आषाढ़ शुक्ल पक्ष रवि प्रदोष व्रत 2026

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष का रवि प्रदोष व्रत रविवार 26 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। आषाढ़ में पड़ने वाले प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से, सभी पापों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक शास्‍त्रों के आधार पर यह वो समय होता है, जब भगवान शिव प्रसन्‍न होते हैं और भक्‍तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष रवि प्रदोष व्रत एंव पूजा का मुहूर्त

26 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी और 27 जुलाई 2026 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर तिथि समाप्‍त हो जाएगी। प्रदोष व्रत की पूजा 26 जुलाई को शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात्रि 9 बजे से लेकर 21 मिनट तक की जा सकती है।

आषाढ़ माह में पड़ने वाले रवि प्रदोष का महत्‍व

आषाढ़ माह में पड़ने वाले रिव प्रदोष का व्रत रखने से भक्‍त निरोग रहता है और समाज में उसका यश भी बढ़ता है। साथ ही भगवान शिव और सूर्य देव की विशेष कृपा भी प्रप्‍ता होती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं प्रदोष व्रत की पूजा में ये गलतियां? नहीं मिलेगा पूरा फल

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत की पूजा में करें इन मंत्रों का जप, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मधुरता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।