द्वापर युग में अयोध्या के राजा कौन थे? श्रीराम के बाद किसने-किसने संभाली थी राज गद्दी
द्वापर युग में राजा बृहत्बल ने महाभारत युद्ध में कौरवों की ओर से भाग लिया और अभिमन्यु के हाथों वीरगति ...और पढ़ें

श्रीराम के बाद अयोध्या का शासन किसने संभाला । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या का इतिहास भगवान श्रीराम और सूर्यवंश से जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और रावण का वध करने के बाद उनके राज्याभिषेक की कथा तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीराम के बाद अयोध्या की राजगद्दी किसने संभाली और द्वापर युग में आयोध्या का राजा कौन था?
विष्णु पुराण के चतुर्थ अंश के अध्याय 4, 12 और 22 में इस वंश की जानकारी मिलती है। इसके अलावा श्रीमद्भागवत महापुराण के नौवें स्कंध के अध्याय 11 और 12 में भी श्रीराम के वंश और उनके बाद की पीढि़यों का वर्णन मिलता है।
श्रीराम के बाद कुश ने संभाली अयोध्या की गद्दी
धार्मिक ग्रंथों के हिसाब से भगवान श्रीराम के दो पुत्र थे लव और कुश। श्रीराम के बाद उनके ज्येष्ठ पुत्र कुश को अयोध्या का राजा बनाया गया। वहीं, उनके छोटे पुत्र लव को एक अलग क्षेत्र का शासन सौंपे जाने की बात बताई गई है।
कुश के बाद कौन बने राजा?
कुश के बाद भी अयोध्या पर सूर्यवंश के राजाओं ने ही अपना राज चलाया। विभिन्न पुराणों में श्रीराम के बाद आने वाले राजाओं के नामों की वंशावली मिलती है। कुश के बाद अतिथि का नाम आता है। इसके बाद इस वंश में कई राजा हुए, जिनमें निषध, नल और अन्य शासकों का उल्लेख मिलता है। इस प्रकार श्रीराम के बाद अयोध्या की सत्ता किसी दूसरे वंश के हाथ में नहीं गई, बल्कि उनके ही सूर्यवंशी वंशजों ने राजगद्दी संभाली।
त्रेता से द्वापर तक चली सूर्यवंश की परंपरा
त्रेतायुग के बाद जब द्वापर युग आया, तब तक सूर्यवंश की कई पीढ़ियां बीत चुकी थीं। अयोध्या में श्रीराम के वंशजों का राज लंबे समय तक चलता रहा। इसी वंशावली में आगे चलकर बृहत्बल का नाम मिलता है। उन्हें अयोध्या के सूर्यवंशी राजा के रूप में जाना जाता है। उनका उल्लेख महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है।
महाभारत युद्ध में कौरवों की ओर से लड़े थे बृहत्बल
द्वापर युग के अंतिम चरण में जब महाभारत का युद्ध हुआ, तब अयोध्या के राजा बृहत्बल ने कौरवों की ओर से युद्ध किया था। वे कौरव सेना में शामिल होकर पांडवों के विरुद्ध लड़े। महाभारत में वर्णित युद्ध के दौरान बृहत्बल का सामना अभिमन्यु से हुआ। युद्ध में अभिमन्यु ने बृहत्बल का वध कर दिया।
क्या श्रीराम के बाद अयोध्या खत्म हो गई थी?
कई लोगों को लगता है कि भगवान श्रीराम के बाद अयोध्या का इतिहास समाप्त हो गया था, लेकिन धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिलता है। श्रीराम के बाद उनके पुत्र कुश ने अयोध्या का शासन संभाला और उनके बाद श्रीराम के वंशजों ने आगे भी राज किया।
यह भी पढ़ें- अभिमन्यु को चक्रव्यूह से निकलने का ज्ञान क्यों नहीं था? महाभारत के अनसुने प्रसंग के बारे में जानिए
यह भी पढ़ें- बाल लीलाओं से महाभारत के मार्गदर्शन तक, जानिए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का पावन संदेश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
