विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिमन्यु को चक्रव्यूह से निकलने का ज्ञान क्यों नहीं था? महाभारत के अनसुने प्रसंग के बारे में जानिए 

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:26 PM (IST)

अभिमन्यु ने अपनी मां सुभद्रा के गर्भ में चक्रव्यूह में प्रवेश करना सीखा था, लेकिन बाहर निकलना नहीं क्योंकि सुभद्रा के सो जाने से अर्जुन का वर्णन अधूरा रह गया था। 

अभिमन्यु को चक्रव्यूह से निकलने का ज्ञान क्यों नहीं मिला (Picture Credit: AI Generated)

अभिमन्यु को चक्रव्यूह से निकलने का ज्ञान क्यों नहीं मिला (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अभिमन्यु ने गर्भ में सीखा चक्रव्यूह में प्रवेश करना।

  2. सुभद्रा के सोने से अधूरा रहा चक्रव्यूह से निकलने का ज्ञान।

  3. 16 वर्ष की आयु में अभिमन्यु ने दी वीरगति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत और रामायण के न जाने कितने ऐसे प्रसंग हैं जिनके बारे में लोग आज भी नहीं जानते हैं। एक ऐसा ही किस्सा है अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु का। एक सोलह साल का बालक जो महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में घुस तो गया, लेकिन वहां से बाहर न आ सका और उसकी मृत्यु हो गई।

वास्तव में यह ह्रदय विदारक दृश्य जब सामने आता है तो अंतरात्मा सोचने पर मजबूर हो जाती है कि जो बालक इतना पराक्रमी था कि ऐसे चक्रव्यूह को भेदकर उसके भीतर चला गया जिसे बड़े से बड़े योद्धा भी न भेद पाए, तो आखिर क्यों वो इस चक्रव्यूह से बाहर न आ सका। आइए आपको बताते हैं अभिमन्यु के इन किस्से के बारे में और एक ऐसे प्रसंग के बारे में जिससे शायद आज भी दुनिया अनजान है।

अभिमन्यु ने माता के गर्भ में सीखा था चक्रव्यूह को भेदना

महाभारत का युद्ध आरंभ होने वाला था और अर्जुन अपनी पत्नी सुभद्रा को एक ऐसी चक्रव्यूह की रचना के बारे में बता रहे थे, जिसमें हर अगला चरण पहले वाले से कठिन था। चक्रव्यूह सैनिकों की सात परतों से बनी एक घूमते हुए पहिये जैसी सैन्य रचना थी, जिसमें हर घेरा पिछले वाले से ज्यादा मुश्किल था।

अर्जुन बता रहे थे कि इसमें कैसे घुसना है, खाली जगहों को कैसे पहचानना है, और बिना फंसे परतों के बीच से कैसे निकलना है। उस समय सुभद्रा गर्भवती थीं और उनके गर्भ में अभिमन्यु थे। चक्रव्यूह की इस संरचना के बारे में अभिमन्यु मां के गर्भ में ही सुन रहे थे।

उसी बीच सुभद्रा सो गईं और अर्जुन ने चक्रव्यूह के बारे में बोलना बंद कर दिया। अर्जुन की बात बीच में अधूरी रह गई और मां के गर्भ के भीतर अभिमन्यु चक्रव्यूह में घस्ने तो सीख गए, लेकिन उससे बाहर निकलना नहीं जान पाए।

चक्रव्यूह का असल मतलब क्या था?

यह शब्द संस्कृत के दो मूल शब्दों से बना है। 'चक्र' का मतलब है पहिया'व्यूह' का मतलब है रचना या घेरा। कुल मिलाकर, चक्रव्यूह का मतलब था कि घूमती हुई पहिए की तरह बनाई गई एक सैन्य रचना, जिसमें सैनिकों के घेरे एक-दूसरे के विपरीत दिशा में घूमते थे। इसे इस तरह से बनाया गया था कि आगे बढ़ना आसान हो, लेकिन पीछे लौटना लगभग असंभव हो।

इस चक्रव्यूह में घुसना आसान था, लेकिन इससे बाहर वही निकल सकता था जिसे इसका पूरा ज्ञान हो। ऐसे में कुरुक्षेत्र युद्ध के तेरहवें दिन, द्रोणाचार्य ने इसकी संरचना की।

पांडव सेना में अर्जुन ही एकमात्र ऐसे योद्धा थे जो चक्रव्यूह में घुसना और उससे निकलना दोनों जानते थे। उसी दिन, अर्जुन ने युद्ध का दूसरा मोर्चा संभाल रखा था और वो चक्रव्यूह में नहीं जा सकते थे। ऐसे में अभिमन्यु ने चक्रव्यूह में घुसने का निर्णय लिया और उस समय उसकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी।

अभिमन्यु ने क्या किया चक्रव्यूह में प्रवेश

युधिष्ठिर ने जब अभिमन्यु से पूछा कि क्या वो इस कठिन चक्रव्यूह में प्रवेश कर सकता है, तब अभिमन्यु ने कहा कि वह जानता है कि इस रचना को कैसे तोड़ना है और इसके अंदर कैसे बढ़ना है।

हालांकि, उसे यह नहीं पता था कि बाहर कैसे निकलना है। उस समय पांडवों ने निर्णय लिया कि अभिमन्यु चक्रव्यूह में आगे बढ़ेगा और बाकी पांडव योद्धा ठीक उसके पीछे-पीछे चलेंगे। एक बार जब वे सब अंदर पहुंच जाएंगे, तब वो मिलकर युद्ध में विजय हासिल कर लेंगे।

इस योजना के सफल होने के लिए एक ही शर्त थी कि अभिमन्यु के पीछे प्रवेश द्वार पर कोई भी रुकावट न डाले। ऐसे में अभिमन्यु उस कठिन चक्रव्यूह में प्रवेश तो कर गए, लेकिन बाहर न निकल पाने के कारण वीर गति को प्राप्त हुए।

वास्तव में एक सोलह साल के बच्चे का इस तरह से युद्ध में अपना प्रदर्शन युगों तक याद किया जाएगा कि कैसे उसने चक्रव्यूह में प्रवेश करके कौरवों की सेना को पराजित किया।

यह भी पढ़ें- अभिमन्यु की मौत का बदला और श्रीकृष्ण की माया: पढ़ें ग्रहणकाल से जुड़ी महाभारत की सबसे रोचक कथा

यह भी पढ़ें- अभिमन्यु की मृत्यु के बाद श्रीकृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा था? महाभारत में मिलता है ये भावुक प्रसंग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।