जहर पिलाने आई पूतना को कृष्ण ने मां का स्थान क्यों दिया? श्रीमद्भागवत में छिपा है अद्भुत रहस्य
पूतना राक्षसी अपने पूर्व जन्म में राजा बलि की पुत्री रत्नमाला थी, जिसे भगवान कृष्ण ने वामन अवतार के समय दिए गए संकल्प के कारण मोक्ष प्रदान किया।

पूतना कौन थी और कृष्ण ने कैसे किया उसका वध (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
पूतना पूर्व जन्म में राजा बलि की पुत्री रत्नमाला थी।
कंस के आदेश पर श्री कृष्ण को मारने गोकुल आई थी।
श्री कृष्ण ने स्तनपान करते हुए पूतना का वध किया।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जी की लीलाओं में पूतना राक्षसी का जिक्र जरूर होता है। श्री कृष्ण ने उस राक्षसी का वध करके उन्हें मोक्ष प्रदान किया और युगों तक उनका नाम प्रसिद्द हो गया।
जब सवाल यह आता है कि पूतना कौन थी और वो कैसे राक्षसी बनी, तब इसके कई प्रसंग सामने आते हैं। अगर हम भगवत पुराण की कथा के बारे में बात करें तो पूतना नाम की एक क्रूर राक्षसी थी, जिसका एकमात्र काम छोटे बच्चों को मारना था। कंस के आदेश पर वह कस्बों, गांवों और ग्वालों की बस्तियों में घूमती रहती थी और बच्चों को मारकर खत्म करने की फिराक में रहती थी।
पूतना आकाश में उड़ सकती थी और अपनी इच्छा से कोई भी रूप धारण कर सकती थी। एक दिन, वह नंद बाबा के गोकुल के पास पहुंची और अपनी माया से एक सुंदर युवती का रूप धारण करके गोकुल में प्रवेश किया। आइए आपको बताते हैं कैसे पूतना का वध श्री कृष्ण ने किया और उसको मोक्ष दिलाया।
पूतना राक्षसी कौन थी?
पूतना राक्षसी अपने पूर्व जन्म में राजा बलि की पुत्री थी और उसका नाम रत्नमाला था। उस समय जब भगवान विष्णु ने 'वामन अवतार' लिया और राजा बलि के यज्ञ में आए, तो रत्नमाला उन्हें देखकर मुग्ध हो गई। उसके मन में विचार आया कि यह सुंदर बालक उनका पुत्र होता तो उसे स्तनपान कराती।
उसी समय वामन देव ने जब राजा बलि के कहने पर अपने दो पगों में उसके पिता का सारा राज्य नाप लिया और बलि को बंदी बना लिया, उस समय रत्नमाला को अत्यंत वामन जी पर क्रोध आया। उस समय रत्न बाला के मन में विचार आने लगा कि 'यह बालक यदि मेरा पुत्र होता, तो मैं इसे विष देकर मार डालती।'
भगवान ने रत्नमाला के दोनों संकल्पों को तथास्तु कह दिया और वही रत्नमाला द्वापर युग में पूतना राक्षसी बनी। उस युग में पूतना ने श्री कृष्ण को स्तनपान भी कराया और उन्हें मारने के प्रयास भी किया।
श्रीमद्भागवत पुराण में है पूतना की कथा
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध की कथा श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध के छठे अध्याय में वर्णित है। उस समय कंस मथुरा का क्रूर राजा था और जब उसे आकाशवाणी के माध्यम से यह पता चला कि उसकी बहन देवकी का आठवां पुत्र उसका वध करेगा। तभी उसने देवकी और वासुदेव को बंदी बना लिया।
कंस ने उनके सात पुत्रों को मार दिया और भगवान की माया से श्री कृष्ण का जन्म हुआ। उस समय वासुदेव रात को ही उन्हें गोकुल ले गए। जब कंस को पता चला कि देवकी का आठवां पुत्र जीवित है, तो कंस ने अपनी सबसे शक्तिशाली और कपटी राक्षसी पूतना को बुलाया श्री कृष्ण का वध करने के उद्देश्य से बुलाया।
कैसा था पूतना का स्वरूप?
पूतना जब श्री कृष्ण को मारने के उद्देश्य से गोकुल पहुंची तब उसने खुद को बहुत सुंदर ढंग से सजाया था; उसके बालों में चमेली के फूल गुंथे थे, उसने बढ़िया वस्त्र पहने थे और उसके कानों के कुंडल चमक रहे थे। उसका शरीर सुडौल था और कमर पतली थी।
अपनी मीठी मुस्कान और मनमोहक नज़रों से वह ब्रजवासियों का मन मोहने लगी। उसके हाथ में कमल का फूल देखकर गोपियां आपस में फुसफुसाने लगीं, 'ऐसा लगता है मानो स्वयं देवी लक्ष्मी अपने स्वामी से मिलने आई हैं।' पूतना बच्चों के लिए एक अशुभ ग्रह के समान थी। इधर-उधर बच्चों की तलाश करते हुए, वह बिना सोचे-समझे नंद बाबा के घर में घुस गई। वहां उसने देखा कि श्री कृष्ण अपने बिस्तर पर शांति से लेटे हुए हैं।
उस समय पूतना ने कृष्ण जी को स्तनपान की इच्छा दिखाई। पूतना का मन दुष्ट और कपटी था, फिर भी बाहर से वह इतनी सौम्य और आकर्षक दिखती थी इसलिए उसे माता यशोदा ने कृष्ण जी को गोद में उठाने की अनुमति दे दी। पूतना श्री कृष्ण को
स्तनपान कराने लगी और कृष्ण जी ने स्तनपान करते हुए उसके स्तनों में इतना असहनीय दर्द हो गया कि वह अपना राक्षसी रूप छिपा नहीं सकी। उसने अपना असली राक्षसी रूप प्रकट कर दिया; उसका शरीर भयानक रूप से फैल गया और पूतना की मृत्यु हो गई।
भागवत पुराण में श्री कृष्ण के द्वारा पूतना का वध करने का प्रकरण विस्तार से मिलता है और यह भी दिखाया गया है कि कैसे उसे कृष्ण के हाथ मृत्यु होने पर मोक्ष मिल गया।
यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण के 'कर्मयोग' का असली रहस्य: क्यों फल की इच्छा ही इंसान के तनाव और असफलता का कारण है?
यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण की सीख: भगवत गीता में क्रोध को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु क्यों बताया गया है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।