विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान श्रीकृष्ण को किसने दी थी बांसुरी? भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Published: Wed, 25 Jun 2025 02:33 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2025 03:17 PM (IST)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कृष्ण जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। साथ ही बांसुरी भी अर्पित की जाती है। इससे साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं।

कैसे मिली श्रीकृष्ण को बांसुरी (Pic Credit- Freepik)

कैसे मिली श्रीकृष्ण को बांसुरी (Pic Credit- Freepik)

HighLights

  1. भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी प्रिय है। 

  2. इसे प्रेम और खुशी का प्रतीक माना जाता है। 

  3. इसे घर में रखने से सुख-शांति का वास होता है। 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अधिक प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर में रखने से सुख-शांति का वास होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि बांसुरी (flute significance) की मधुर धुन भक्तों को कृष्ण भक्ति का अहसास कराती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी कैसे प्राप्त हुई। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, समय-समय पर देवताओं पर जन्म लिया। वहीं जब द्वापर युग के दौरान भगवान विष्णु के आठवें रूप में श्रीकृष्ण ने अवतार लिया, तो सभी देवी-देवता उनसे मिलने के लिए धरती पर आए थे। इसी दौरान देवों के देव महादेव ने भी भगवान श्रीकृष्ण से मिलने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने सोचा कि भगवान श्रीकृष्ण से मिलने जाएंगे और उनके लिए क्या लेकर जाए, जो उनकी प्रिय चीज बन जाए। ऐसे में उन्हें याद आया कि उनके पास ऋषि दधीचि हड्डियां रखी हैं। ऋषि दधीचि प्रसिद्ध ऋषि थे।

 

lord krishna   (3)

(Pic Credit- Freepik)

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऋषि दधीचि ने धर्म की रक्षा के शरीर की हड्डियों को दान में दिया था। इन्हीं हड्डियों को भगवान शिव ने बांसुरी का रूप दिया। जब महादेव धरती पर भगवान श्रीकृष्ण से मिलने आए, तो उन्होंने भगवान श्री कृष्ण ने भेंट दी। इसी तरह से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी प्राप्त हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित न करने से श्रृंगार अधूरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Laddu Gopal Puja Niyam: सुबह उठाने से लेकर रात में सुलाने तक, इस तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा


बिगड़े काम होंगे पूरे

 

अगर आप करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो घर में बांसुरी (bansuri ke upay) रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को सभी तरह के कामों में सफलता प्राप्त होती होती है बिगड़े काम पूरे होते हैं।


जीवन में होगा खुशियों का आगमन


गृह क्लेश की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर बांसुरी लाएं और उसे मंदिर में रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से जीवन में आ रही समस्या दूर होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।


यह भी पढ़ें: Laddu Gopal Seva Niyam: लड्डू गोपाल के अभिषेक के बाद जल का क्या करें? इन बातों का रखें ध्यान


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।