पितृ पक्ष 2026: पितरों का आशीर्वाद चाहिए या नाराजगी? फोटो के सामने रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर की शांति
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की तस्वीर के सामने कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और पूर्वजों का अनादर होता है।

पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के दिशा-निर्देश (Picture Credits- AI Images)
HighLights
पितरों की तस्वीर के सामने जूते-चप्पल, गंदगी, शराब न रखें।
मांसाहारी भोजन, शोरगुल वाले उपकरण भी तस्वीर के सामने वर्जित।
देवताओं के साथ पितरों की तस्वीर न लगाएं, दक्षिण दिशा शुभ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है, इसलिए इस दौरान पितरों का सम्मान करना बेहद जरूरी माना गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों की फोटो लगाकर उन्हें याद करने के साथ तर्पण और पिंडदान की क्रिया करते हैं। ऐसा करना पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। लेकिन अधिकतर हिंदू घरों में जब पूर्वजों की तस्वीर लगाई जाती है, तो उसके सामने क्या रखना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर कई लोग गलती कर बैठते हैं।
वास्तु और धार्मिक परंपराओं में पूर्वजों की तस्वीर के सामने रखी जाने वाली वस्तुओं को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। कुछ चीजों को भूलकर भी तस्वीर के सामने नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि, इन वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, जिसका प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है।
जूते-चप्पल या किसी भी तरह की गंदगी
पूर्वजों की तस्वीर के सामने भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का अनादर होता है। इसके अलावा पितरों की तस्वीर के आगे गंदे कपड़े, कूड़ा या ऐसी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए, जिससे स्वच्छता पर असर पड़ती हो। माना जाता है कि, जिस घर में गंदगी का ढेर लगा होता है, वहां पूर्वज भी भी वास नहीं करते हैं।
शराब या नशीले पदार्थ
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान सात्विकता का बेहद ध्यान रखना चाहिए। इसलिए भूलकर भी पितरों की तस्वीर के सामने शराब या नशीले पदार्थों से जुड़ी चीजों को नहीं रखना चाहिए।
मांसाहारी या तामसिक भोजन
पितृ पक्ष के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, पूर्वजों की तस्वीर के सामने मांस या किसी भी तरह का तामसिक भोजन न रखना चाहिए और न ही खाना चाहिए। पितरों की तस्वीर हमेशा शांत और सात्विक वातावरण वाले कमरे में ही लगानी चाहिए।
शोरगुल वाले उपकरण
पूर्वजों की तस्वीर कभी भी टीवी, स्पीकर या ज्यादा शोर करने वाले उपकरण के सामने नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की शांति भंग होती है। इसके अलावा पूर्वजों की फोटो के सामने बेवजह के सामान, कॉस्मेटिक्स या घर की दूसरी रोजमर्रा की चीजों को भी रखने से बचना चाहिए।
पूजा कक्ष में भी पूर्वजों की तस्वीर रखने से बचें
पितरों की तस्वीर कभी भी देवी-देवताओं के साथ नहीं लगानी चाहिए। धार्मिक परंपरा में देवताओं और पितरों के लिए अलग स्थान बताया गया है। इसलिए घर में अगर पितरों की तस्वीर भगवान की तस्वीर या मूर्ति के साथ लगी हुई है, तो उसे सम्मानजनक हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दें।
घर में पितरों की तस्वीर कहां लगाएं?
वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घर में पितरों की तस्वीर लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण दिशा मानी जाती है क्योंकि इसे यम की दिशा माना जाता है।
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष के दौरान परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए, तो क्या रोक देना चाहिए अन्य पितरों का श्राद्ध?
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में पीपल के 21 पत्तों का 'राम नाम' उपाय: जानिए हनुमान जी और शनि देव से जुड़ी यह खास मान्यता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
