विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekly Vrat Tyohar 06 May To 12 May 2024: वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 05 May 2024 05:17 PM (IST)

हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस वर्ष 10 मई ...और पढ़ें

Weekly Vrat Tyohar 06 May To 12 May 2024: वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक
Weekly Vrat Tyohar 06 May To 12 May 2024: वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक

HighLights

  1. रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 07 मई, सन 1861 को कोलकाता में हुआ था।
  2. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
  3. हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 06 May To 12 May 2024: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, बगलामुखी जयंती, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी आदि प्रमुख हैं। साथ ही कई बड़े महापुरुषों की जयंती भी मई महीने में मनाई जाती है। इसके अलावा, कई अन्य मुख्य व्रत-त्योहार भी मई महीने के दूसरे सप्ताह में मनाए जाते हैं। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मई महीने में कब है गंगा सप्तमी? नोट करें शुभ मुहूर्त, महत्व एवं योग

प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 06 मई को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है।
  • 07 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 07 मई, सन 1861 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। इनके पिता जी का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर था और माता जी का नाम शारदा देवी था।
  • 08 मई को मासिक कार्तिगाई है। इस दिन ज्योत रूप में भगवान शिव की पूजा की जाती है।
  • 08 मई को वैशाख अमावस्या भी है। इस दिन गंगा स्नान करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है।
  • 10 मई को परशुराम जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा की जाती है।
  • 10 मई को अक्षय तृतीया, मातंगी जयंती और रोहिणी व्रत भी है। हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस दिन सोने की खरीदारी की जाती है।
  • 11 मई को विनायक चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।
  • 12 मई को सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती, शंकराचार्य जयंती और मातृ (माता दिवस) दिवस है।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।