विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से जॉब और बिजनेस में प्राप्त होगी सफलता, मिलेंगे कई लाभ

Published: Sun, 05 May 2024 04:27 PM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि के अलावा आयुर्वेद में भी तुलसी को ...और पढ़ें

Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से जॉब और बिजनेस में प्राप्त होगी सफलता, मिलेंगे कई लाभ
Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से जॉब और बिजनेस में प्राप्त होगी सफलता, मिलेंगे कई लाभ

HighLights

  1. सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना गया है।
  2. तुलसी के पौधे मां लक्ष्मी का वास होता है।
  3. इस पौधे का सदैव हरा-भरा होना शुभता का प्रतीक होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी को बेहद महत्वपूर्ण पौधा माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के कुछ उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही इंसान पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के इन चमत्कारी उपाय के बारे में।

यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: घर में मंदिर स्थापित करने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, नहीं लगेगी बुरी नजर

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर आप जीवन में आर्थिक समस्या की परेशानी का सामना रहे हैं, तो ऐसे में तुलसी के पत्ते को किसी कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से इंसान को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।  

जॉब और बिजनेस में मिलेगी सफलता

जॉब और बिजनेस में सफलता प्राप्ति के लिए रोजाना घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से जॉब और बिजनेस में अच्छी उन्नति होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

सुखी वैवाहिक जीवन और विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए तुलसी की मंजरी का उपाय बेहद लाभकारी माना जाता है। पूजा के दौरान तुलसी की मंजरी को शिवलिंग पर अर्पित करें। मान्यता है कि यह उपाय करने से विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

शनि दोष होगा दूर

शनि दोष को दूर करने के लिए मंदिर में तुलसी की जड़ रखकर इसकी रोजाना पूजा करें। यह उपाय कई दोषों से छुटकारा पाने के लिए लाभकारी है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।