विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivah Upay: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 30 Nov 2023 08:12 PM (IST)

अगर कुंडली में शुक्र कमजोर होने की वजह से आपकी शादी में बाधा आ रही है तो शुक्रवार के दिन ...और पढ़ें

Vivah Upay: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द बजेगी शहनाई
Vivah Upay: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

HighLights

  1. कुंडली में शुक्र मजबूत होने से अविवाहित लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है।
  2. ज्योतिष शीघ्र विवाह के लिए लड़कों को कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं।
  3. कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Remedies for Early Marriage: दैत्यों के गुरु शुक्र देव प्रेम, विवाह, रोमांस और सुख के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से अविवाहित लड़कों की शीघ्र शादी हो जाती है। इसके अलावा, विवाह भाव और प्रेम भाव में उपस्थित ग्रहों का भी विचार किया जाता है। ज्योतिष शीघ्र विवाह के लिए लड़कों को कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन ये चमत्कारी उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

शीघ्र विवाह के उपाय

  • अगर कुंडली में शुक्र कमजोर होने की वजह से आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान कर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से न केवल कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, बल्कि अन्य अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है।
  • कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन जगत जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा की पूजा करने की सलाह देते हैं। अतः शुक्रवार के दिन जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करें। इस समय मां दुर्गा को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।
  • कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इसके पश्चात, सफेद चीजों का दान करें। आप दूध, दही, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं।
  • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। वहीं, अविवाहित लड़के की मां संध्याकाल में अविवाहित कन्या को श्रृंगार की वस्तुएं दान में दें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

डिसक्लेमर:'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'