विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivah Muhuart 2023: शुरू हुआ शादियों का सीजन, जनवरी से मार्च तक 28 विवाह मुहूर्त, वैलेंटाइन डे पर भी शुभ समय

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Mon, 16 Jan 2023 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2023 05:00 PM (IST)

Vivah Muhuart 2023 इस साल विवाह के काफी शुभ योग बन रहे हैं। खरमास समाप्त होने के साथ मार्च तक ...और पढ़ें

Vivah Muhuart 2023: जनवरी से मार्च तक 28 विवाह मुहूर्त, वैलेंटाइन डे पर भी शुभ समय
Vivah Muhuart 2023: जनवरी से मार्च तक 28 विवाह मुहूर्त, वैलेंटाइन डे पर भी शुभ समय

नई दिल्ली, Vivah Muhurat 2023: सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही एक बार भी शादी का सीजन लौट आया है। शादी-विवाह के साथ ग्रह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन, छेदन जैसे शुभ काम भी आरंभ हो चुके हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में कई अबूझ मुहूर्त भी बन रहे हैं। जिसमें आखा तीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी जैसे दिन शामिल है। जानिए जनवरी से लेकर मार्च तक के शुभ विवाह के मुहूर्त।

वैलेंटाइन डे पर बन रहा है शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैलेंटाइन डे पर काफी अच्छा विवाह का संयोग बन रहा है। 14 फरवरी को अनुराधा नक्षत्र में विवाह करना उत्तम माना जा रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को विवाह का मुहूर्त सुबह 07 बजकर 01 मिनट से देर रात 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

Shubh Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के 64 शुभ मुहूर्त, जानिए सभी तिथियां

जनवरी से मार्च 2023 तक में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त

मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के साथ विवाह आरंभ हो चुके हैं। पंचांग के अनुसार जनवरी माह में कुल 9 विवाह के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।

15 जनवरी, रविवार

16 जनवरी, सोमवार

18 जनवरी, बुधवार

19 जनवरी, गुरुवार

25 जनवरी, बुधवार

26 जनवरी, गुरुवार

27 जनवरी, शुक्रवार

30 जनवरी, सोमवार

31 जनवरी, मंगलवार

फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त

फरवरी माह की बात करें, तो पूरे 13 विवाह के मुहूर्त पड़ रहे हैं। जिसमें वैलेंटाइन डे भी शामिल है।

06 फरवरी, दिन: सोमवार

07 फरवरी, दिन: मंगलवार

08 फरवरी, दिन: बुधवार

09 फरवरी, दिन: गुरुवार

10 फरवरी, दिन: शुक्रवार

12 फरवरी, दिन: रविवार

13 फरवरी, दिन: सोमवार

14 फरवरी, दिन: मंगलवार

15 फरवरी, दिन: बुधवार

17 फरवरी, दिन: शुक्रवार

22 फरवरी, दिन: बुधवार

23 फरवरी, दिन: गुरुवार

28 फरवरी, दिन: मंगलवार

मार्च 2023 विवाह मुहूर्त

मार्च माह में कुल 6 विवाह के मुहूर्त पड़ रहे हैं।

01 मार्च, दिन: बुधवार

05 मार्च, दिन: रविवार

06 मार्च, दिन: सोमवार

09 मार्च, दिन: गुरुवार

11 मार्च, दिन: शनिवार

13 मार्च, दिन: सोमवार

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'