विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shubh Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के 64 शुभ मुहूर्त, जानिए सभी तिथियां

By Shivani SinghEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2022 11:03 AM (IST)

Shubh Vivah Muhurat 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के पूरे 64 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ...और पढ़ें

Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के 64 शुभ मुहूर्त, जानिए सभी तिथियां
Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के 64 शुभ मुहूर्त, जानिए सभी तिथियां

नई दिल्ली, Shubh Vivah Muhurat 2023: हिंदू धर्म में किसी भी काम या फिर मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। विवाह जैसे कामों के लिए शुभ या अशुभ मुहूर्त बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार मांगलिक मुहूर्त में कार्य करने से वैवाहिक जीवन अच्छी बीतता है। साल 2023 में कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ अबूझ मुहूर्त होते हैं जिनमें विवाह करना काफी शुभ मानते हैं। इनमें आखा तीज, , देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़मी नवमी शामिल है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में विवाह के कुल 64 ही शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें से जनवरी में 9, फरवरी में 13, मार्च में 6, मई में 13, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। जानिए साल 2023 में कब-कब कर सकते हैं विवाह।

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2023- 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31

फरवरी 2023- 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28

मार्च 2023- 1, 5,6, 9,11, 13

मई 2023- 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30

जून 2023- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27

नवंबर 2023- 23, 24, 27, 28, 29

दिसंबर 2023- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15

साल 2023 में इन महीनों पर नहीं होगा विवाह

अप्रैल 2023- इस मास में गुरु तारा अस्त हो रहा है। इसलिए इस पूरे माह से लेकर 5 मई तक कई विवाह नहीं होगा।

जुलाई 2023- जुलाई मास में चातुर्मास शुरू हो रहा है। इस माह से अगले चार माह के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे।

अगस्त 2023- इस माह में चातुर्मास के साथ-साथ शुक्र तारा अस्त रहेगा।

सितंबर 2023- इस मास में चातुर्मास के साथ वर्जित सौर मास

है। इसलिए मांगलिक कार्यों की मनाही है।

अक्टूबर 2023- इस मास में भी वर्जित सौर मास है।

नवंबर 2023- 22 नवंबर तक चातुर्मास तक होने के कारण शुरुआत में मांगलिक कार्य नहीं होंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।