विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijaya Dashami Vs Dussehra: क्या आप भी विजयदशमी और दशहरा को समझते हैं एक, तो जानिए इनके बीच का अंतर

Published: Fri, 20 Sep 2024 01:30 PM (IST)

विजयदशमी और दशहरा (Dussehra And Vijayadashami Difference) का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखते हैं। हालांकि यह दोनों पर्व ...और पढ़ें

Vijaya Dashami Vs Dussehra: क्या आप जानते हैं विजयदशमी और दशहरा के बीच का अंतर?
Vijaya Dashami Vs Dussehra: क्या आप जानते हैं विजयदशमी और दशहरा के बीच का अंतर?

HighLights

  1. एक ही दिन मनाए जाते हैं विजयदशमी और दशहरा।
  2. दोनों पर्वों को लेकर हैं अलग-अलग मान्यताएं।
  3. अधर्म पर धर्म की विजय का देते हैं संदेश।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग विजयदशमी और दशहरा (Vijaya Dashami Vs Dussehra) को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं, लेकिन इन दोनों में एक बड़ा अंतर है। जहां एक पर्व मां दुर्गा से जुड़ा है, तो वहीं दूसरे को भगवान राम से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन्हें एक ही समझते हैं, तो आपको इसके बीच का अंतर जरूर जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।

विजयादशमी का महत्व ( Vijayadashami 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी हर साल यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस पर्व को मां दुर्गा से जोड़कर देखा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, महिषासुर ने अपने कठिन तपस्या से ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया और यह आशीष मांगा कि किसी मानव द्वारा मेरी मृत्यु न हो।

तब ब्रह्मा जी ने उसे यह वरदान दे दिया, जिस कारण उसने तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया। इससे मुक्ति पाने के लिए सभी देवताओं ने एक दिव्य शक्ति को प्रकट किया, जिसके हाथ में अस्त्र-शस्त्र थे और वह सिंह पर सवार थीं। तब आदि शक्ति ने 09 दिनो के युद्ध के बाद 10वें दिन महिषासुर का वध किया। इसलिए इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें -   Dussehra 2024 Date: किस दिन मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

इसलिए मनाया जाता है दशहरा (Dussehra 2024)

दशहरा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इसे भी अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ही मनाया जाता है। इस दिन को मुख्य रूप में भगवान श्रीराम जी से जोड़कर देखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में जब भगवान राम ने इसी तिथि पर दशानन रावण का वध किया, तो इस तिथि को दशहरे के रूप में मनाया जाने लगा। तभी से लोग हर साल इस दिन पर रावण का पुतला बनाकर उसका दहन करते हैं।

किस दिन मनाए जाएंगे ये पर्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारम्भ 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में विजयदशमी और दशहरा का पर्व शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya 2024 Date: 1 या 2 अक्टूबर, कब है सर्वपितृ अमावस्या? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।