Vastu Tips for Wealth: घर में रखें ये पांच चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी
Vastu Tips for Wealth वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजें रखनी चाहिए। इनमें कौड़ी चांदी का सिक्का हल्दी की गांठ श्री यंत्र और पिरामिड शामिल हैं। शुक्रवार के दिन इन चीजों को लाकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति पैसा कमाने की दौड़ में लगा हुआ है। मगर, कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी काम चलाने भर की कमाई होती है। कई बार पैसा कमा भी लिया, तो वह किसी न किसी तरह के अचानक और अनावश्यक खर्च आने की वजह से पानी की तरह बह जाता है।
अगर, आप भी मानते हैं कि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो संभव है कि किसी तरह के वास्तु दोष की वजह से ऐसा हो रहा हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप मां लक्ष्मी की प्रिय कुछ चीजों को घर में रख लेते हैं, तो हो सकता है कि आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा (Vastu Shastra for financial growth) बरसना शुरू हो जाए।
इन चीजों को लाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। यदि आप पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ शुक्रवार के दिन इन चीजों को घर में लाकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपके घर में कलेश भी दूर होगा और धन-धान्य की कमी नहीं होगी। घर के वास्तु (home Vastu tips) को इन चीजों से करें बैलेंस।
जानिए किन चीजों को लाना है
मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए आपको पांच कौड़ियां, चांदी का सिक्का, हल्दी की गांठ, श्री यंत्र और पिरामिड को अपने घर में रखना है। ये चीजें बाजार में आसानी से मिल भी जाएंगी और चांदी के सिक्के को छोड़कर बाकी सामान की कीमत भी अधिक नहीं है।
पांच कौड़ियां
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ी अति प्रिय होती है। पांच कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उसे लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।
चांदी का सिक्का और हल्दी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी के सिक्के पर रोली लगाकर उसे उसे तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है। दीपावली के समय में लोग इसी लिए चांदी का सिक्का खरीदते हैं, ताकि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उनके घर पर बना रहे।
इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन स्थिर होता है। हल्दी की गांठ भी इसी तरह का काम करती है। इसे भी तिजोरी में रखने से धन में बरकत होती है।
यह भी पढ़ें- Palmistry: भाग्यवान, धनवान और सुख-समृद्धि वाले होते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर बनते हैं ये चिह्न
पिरामिड
वास्तु शास्त्र में पिरामिड का बहुत महत्व है। पिरामिड का ज्यामितीय आकार इस तरह का होता है कि उसमें बहुत सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसीलिए मिस्र में शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए पिरामिड बनाए जाते थे।
यदि आप भी अपने घर में क्रिस्टल, तांबे या किसी अन्य धातु का बना पिरामिड रखते हैं, तो आपके भी घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ेगा। इससे घर के सभी सदस्यों के जीवन में खुशहाली आएगी।
श्री यंत्र
श्री यंत्र का सीधा संबंध लक्ष्मी जी से है। इसे ईशान कोण यानी पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा में शुक्रवार के दिन मंदिर में स्थापित करने से घर में धन की बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2025: विष्णुपदी से लेकर गंगा सागर तक, जानिए मां गंगा को मिले हैं कितने नाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।