Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palmistry: भाग्यवान, धनवान और सुख-समृद्धि वाले होते हैं ऐसे लोग, जिनकी हथेली पर बनते हैं ये चिह्न

    Updated: Thu, 29 May 2025 01:33 PM (IST)

    Palmistry Symbols For Wealth इस लेख में हथेली पर बनने वाले कुछ विशेष निशानों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति के भाग्य और समृद्धि का संकेत देते हैं। स्वास्तिक का निशान समाज में मान-सम्मान दिलाता है त्रिशूल धन की कमी नहीं होने देता और मछली का निशान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

    Hero Image
    आपके भाग्य और आपको किस्मत क्या देने वाली है, ये बता देती है हथेली।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली पर खिंची लकीरें आपकी जिंदगी के बारे में कई बातें बता सकती हैं। ये लकीरें बता सकती हैं कि कोई व्यक्ति कितना भाग्यशाली होगा। वह कितना पैसा कमाएगा। हालांकि, इसके लिए आपको किसी योग्य हस्त रेखा विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मगर, कुछ लोगों की हथेली पर ऐसे निशान होते हैं, जो कोई भी व्यक्ति साफ देख सकता है। आज हथेली पर बनने वाले कुछ ऐसे ही निशानों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो बता देंगे कि आप कितने भाग्यशाली (Palmistry Signs Of Luck) हैं और आपको किस्मत क्या देने वाली है। 

    स्वास्तिक के निशान वाले होते हैं भाग्यशाली 

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर स्वास्तिक का निशान (Swastik Sign In Palmistry) बना होना बहुत शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर ये चिह्न बना होता है, उन लोगों को समाज से मान-सम्मान बहुत मिलता है। ऐसे लोगों के काम में कोई बाधा नहीं आती है क्योंकि उन लोगों पर विघ्नहर्ता श्री गणेश की कृपा बनी रहती है। 

    त्रिशूल के निशान वालों को नहीं होती धन की कमी 

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में त्रिशूल का निशान कहीं भी बना हो, उन्हें जिंदगी में कभी धन की कमी नहीं होती है। परिस्थितियां चाहें जैसी हों, उन्हें जब और जितने पैसों (Rich Hand Signs) की जरूरत होती है, ईश्वर की कृपा से मिल जाता है। 

    लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगी का त्रिशूल के निशान वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। हृदय रेखा के सिरे पर त्रिशूल बना हो, जिसकी एक रेखा गुरु पर्वत के पास पहुंच रही होती है, तो व्यक्ति का करियर शानदार होता है। सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का निशान होने पर सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक होती है। 

    यह भी पढ़ें- सुबह उठने से पहले अगर आए ये सपने, तो समझ लीजिए जल्द होने वाला है घर में पैसा

    मछली या M का निशान

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मछली को बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए जब किसी शुभ काम के लिए निकलते हैं, तो कहते हैं ‘दही-मछली’। अगर मछली का निशान हथेली पर हो, तो उस व्यक्ति के जीवन में भी पैसों की कमी नहीं होती। 

    करियर में भी लंबी छलांग मिलती हैं। वहीं, यदि हथेली पर तीन रेखाओं से ‘M’ का चिह्न बनता है, तो ऐसे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और संपत्ति की कमी कभी नहीं होती।  

    यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2025: विष्णुपदी से लेकर गंगा सागर तक, जानिए मां गंगा को मिले हैं कितने नाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।