विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरतालिका तीज पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, शिव-पार्वती की कृपा से दूर होंगे वैवाहिक जीवन के तनाव

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:00 PM (IST)

हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसमें सुहागिन महिलाएं वैवाहिक सुख और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए ...और पढ़ें

किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा (Picture Credit- AI Generated)

किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026) का पर्व मनाया जाएगा। यह व्रत सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने एवं विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए व्रत करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, महादेव और मां पार्वती की कृपा से कुछ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ऐसी कौन-सी राशियां हैं, जिनपर शिव और माता पार्वती की कृपा अधिक बरसती है। तो आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से कुछ विशेष राशियों के वैवाहिक जीवन में मिठास और प्रगाढ़ता आती है।

इन राशियों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पर्व आपसी सामंजस्य और प्रेम बढ़ाएगा, जिससे पुराने मनमुटाव दूर होंगे।
कर्क राशि: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे और घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से तनाव चला आ रहा है तो वह समाप्त होगा तथा सहयोग और आकर्षण बढ़ेगा।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आध्यात्मिक एवं पारिवारिक समृद्धि के योग बनेंगे।

हरतालिका तीज के दिन क्या करें?

धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत विधिपूर्वक करने और व्रत कथा का पाठ करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।

हरतालिका तीज के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर में या किसी सुहागिन महिला को सुहाग से जुड़ी चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।

यह भी पढ़ें- 14 सितंबर को हरतालिका तीज: इस खास विधि से करें व्रत का पारण, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

यह भी पढ़ें- 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, कैसे रखें दोनों व्रत और कब करें पारण ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।