यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: कई काम एक साथ करने से हो सकता है नुकसान, क्या कहती है एंजल्स की सलाह?
ज्योतिषियों की मानें 21 सितंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए काफी शानदार रहने वाला ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शास्त्र के जरिए भविष्य की जानकारी को कुछ हद तक जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 21 सितंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?

एंजल्स की सलाह
- स्वयं से जुड़ें और जीवन के दिव्य मार्गदर्शन और चमत्कारों के लिए आभार व्यक्त करें।
- खुश रहें और पूरी दुनिया में खुशी और सकारात्मकता फैलाएं।
- ब्रह्माण्ड से सभी चिंताओं को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
- समान विचारधारा वाले मित्रों और प्रियजनों से मिलें, साथ ही खुशी के पल बिताएं।
- आभारी रहें।
- ध्यान करना और अच्छे रिश्ते बनाना आज अच्छा साबित होगा।
- नकारात्मक विचारों को भी सकारात्मक रूप से व्यक्त करने के अपने तरीकों की सराहना करें।
- शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना।
यह भी पढ़ें: Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2024: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर करें इस कथा का पाठ, तभी पूर्ण होगा व्रत
क्या न करें?
- एक साथ कई काम को करने से बचें।
- ज्यादा चालांकी भारी पड़ सकती है।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपने जीवन में हर चीज के लिए आभारी हूं।''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- 'ॐ पितृ देवतायै नम:' का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024 Rules: पितृ पक्ष के चौथे दिन करें ये काम, पितृ दोष के साथ दूर होंगे सारे कष्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
