Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में दिखे सांप, तो जान लें शुभ है या अशुभ?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 11:38 AM (IST)

    Swapna Shastra रात को सोते समय सपनों का आना तो बहुत आम बात है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में आने वाले हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है जिनसे भविष्य की घटनाओं का पता चलता है। आज हम सपने में सांप (Snake In Dream) क्यों दिखाई देता है इसके बारे में बताएंगे और यह शुभ है या अशुभ? तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Swapna Shastra: सपने में सांप का दिखना

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Swapna Shastra: रात को सोते समय सपनों का दिखना तो बहुत सामान्य बात है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात में आने वाले हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है, जिनसे भविष्य की घटनाओं का पता चलता है। आज हम सपने में सांप क्यों दिखाई देता है, इसके बारे में बताएंगे और यह शुभ है या अशुभ? तो आइए जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में सांपों का झुंड दिखना

    यदि आपको सपने कभी सांपों का झुंड दिखाई दे, तो यह एक अशुभ संकेत माना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ परेशानियां आने वाली हैं।

    ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए और शिव पूजा शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा करने से सपने का बुरा प्रभाव कम हो जाएगा।

    सपने में सांप का पीछे पड़ना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में सांप आपके पीछे पड़ गया है, तो यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी सारी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी, जिनसे आप लंबे से परेशान थे। साथ ही लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

    अगर आपको ऐसा सपना दिखाई देता है, तो इसे आपको किसी दूसरे शख्स को नहीं बताना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि शुभ सपनों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

    सपने में सांप को हाथ में पकड़े रखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने सपने में सांप को अपने हाथ में पकड़ रखा है, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही आपकी आर्थिक तंगी की समस्या अब दूर होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Ram Mantras: बेहद प्रभावशाली हैं प्रभु श्री राम के ये मंत्र, जानें इनका महत्व

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।