Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण का इन 4 राशि के लोगों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव, जानें बाकी राशियों का हाल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 09:14 AM (IST)

    Surya Grahan 2023 साल का पहला सूर्य ग्रहण 07 बजकर 04 मिनट से शुरू हो चुका है और दिन के 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का दुष्प्रभाव 4 राशि के लोगों पर पड़ने वाला है।

    Hero Image
    Surya Grahan 2023: इन 4 राशि के लोगों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव, जानिए बाकी राशियों का हाल

    ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित शर्मा | आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा है। भारतीय समयानुसार, ग्रहण 07 बजकर 04 मिनट से प्रारम्भ होकर दिन के 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मलेशिया, कंबोडिया, जापान,चीन, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण प्रशांत महासागर और दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा। वहीं, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्य प. हर्षित शर्मा का कहना है कि ग्रहण से हर चीज प्रभावित होती है। इसका असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है। इनमें 4 राशियों पर ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। आइए, बाकी राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष

    मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण बुरा परिणाम देने वाला रहेगा। जातक पर तनाव हावी रहेगा। जातक को अपनी सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध न करें।

    कर्क

    जातक का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। क्लेश का वातावरण निर्मित रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

    तुला

    जातक बहुत सारे कार्य एक साथ करने का प्रयास करेंगे और कोई भी कार्य वक़्त पर पूर्ण ना होने के कारण खुद को असहज महसूस करेंगे। मानसिक शांति भंग होगी।

    धनु

    आर्थिक रूप से जातक को नुकसान होने के योग हैं। अस्त व्यस्त रहने के कारण मन उदास रहेगा। किसी निकट के रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।

    सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर मिश्रित प्रभाव रहेगा:

    वृषभ

    जातक का स्वास्थ सामान्य , धन लाभ होने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घूमने जाने के प्लान को स्थगित करना पड़ सकता है।

    मिथुन

    अधिक विचार आने के कारण मन व्यथित रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। आकस्मिक हानि होने के योग है। किसी निकट के व्यक्ति पर भरोसा कर धोखा खा सकते हैं। सतर्क रहें।

    मीन

    कार्य को लेकर जातक का समय भाग दौड़ वाला रहेगा। ना चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।

    सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा:

    सिंह

    परिवार में धार्मिक माहौल रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। पुराने कानूनी मुकदमे में जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

    कन्या

    जातक के अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गो के प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

    वृश्चिक

    आर्थिक रूप से जातक को लाभ होने के योग है। सलाह दी जाती है कि धन का संचय करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर लोगों से बात करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर बात करें, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर संभव प्रयास करेगा।

    मकर

    जातक शांत स्वभाव के कारण सब का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। बच्चों का मन मौज मस्ती की तरफ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बीती जिंदगी की बातें साझा करेंगे।

    कुम्भ

    जातक को नये स्त्रोत से लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक यात्रा के योग है। अन्य प्रेम सम्बन्ध जातक की प्रतिष्ठा में हानि पहुंचा सकते हैं। निकटतम मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की वजह से मानसिक क्लेश रहेगा।