विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spiritual Baby Names: बच्चों के लिए चुनें ये धार्मिक नाम, मॉर्डन होने के साथ-साथ अर्थ भी है बहुत खास

Published: Thu, 30 May 2024 05:18 PM (IST)

आजकर अपने बच्चों के लिए आध्यात्मिक और यूनिक नाम रखने का चलन बढ़ गया है। हिंदू धर्म में माना गया ...और पढ़ें

Spiritual Baby Names बच्चों के लिए चुनें ये धार्मिक नाम।
Spiritual Baby Names बच्चों के लिए चुनें ये धार्मिक नाम।

HighLights

  1. आध्यात्मिक नाम रखना माना जाता है शुभ।
  2. अर्थहीन नहीं होना चाहिए बच्चों का नाम।
  3. अपने बच्चों के लिए चुन सकते हैं आध्यात्मिक नाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे का नाम रखते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह नाम उसके लिए जीवनभर के लिए पहचान बनने वाला है। बच्चों के लिए अच्छे अर्थ वाले और धार्मिक नाम रखना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपनी बेटी या बेटे के लिए कोई प्यारा और आध्यात्मिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये नामों की लिस्ट आपके काम आ सकती है।

लड़को के लिए धार्मिक नाम

  • आबीर - इसका मतलब है धैर्यवान। साथ ही इसका एक अर्थ रंग भी होता है।
  • अधीश - जो ज्ञान से परिपूर्ण हो उसे अधीश कहा जाता है।
  • आदिव - इसका मतलब है नाजुक और संवेदनशील
  • रुद्रांश - रुद्र के अंश को रुद्रांश कहा जाता है।
  • सात्विक - इसका अर्थ है संतुलित दृष्टिकोण।
  • शाश्वत - जिसका न तो कोई आरंभ हो और न ही अंत, सदा के लिए या फिर सदैव विद्यमान। 
  • युवान - जो युवा हो, उसे युवान कहा जाता है।
  • यक्षित - जो स्थाई हो उसे यक्षित कहा जाता है।
  • वीरांश - इसका मतलब है मजबूत।

यह भी पढ़ें - Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी पर लगाएं यह चमत्कारी पौधा, ग्रह क्लेश के साथ समाप्त होगी दरिद्रता

लड़कियों के लिए धार्मिक नाम

  • आलोका - इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल। साथ ही यह एक यूनिक नाम भी है।
  • अभिख्या - इस नाम के एक नहीं बल्कि कई अर्थ हैं जैसे सुंदर, विख्यात, प्रसिद्ध, प्रेरणदायक।
  • इरा  - इरा का अर्थ होता है पृथ्वी।
  • इशाना -  इस नाम का अर्थ है समृद्ध या अमीर।
  • ओनालिका - छवि, रूप या फिर दृश्य को ओनालिका कहा जाता है।
  • निध्याना - इसका अर्थ है सहज, आध्यात्मिक, स्वाभाविक।  
  • ओश्मी - इस नाम का अर्थ होता है व्यक्तित्व, व्यवहार, मनोभाव।
  • आदर्शिनी - इसका अर्थ है आदर्शवादी। साथ ही यह यह नाम उन्हें भी संबोधित करता है जिनमें बहुत से गुण होते हैं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'