Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024 Upay: नाराज पितरों को सोमवती अमावस्या पर ऐसे करें प्रसन्न, जानें चमत्कारी उपाय

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:03 AM (IST)

    अमावस्या तिथि को पितरों की पूजा और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन विशेष उपायों को करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    Hero Image
    Somvati Amavasya 2024 Upay: नाराज पितरों को सोमवती अमावस्या पर ऐसे करें प्रसन्न, जानें चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Somvati Amavasya 2024: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन पितरों की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र माह की अमावस्या 08 अप्रैल को है। इसे सोमवती अमावस्या के नाम जाना जाता है। अमावस्या तिथि को पितरों की पूजा और मां लक्ष्मी के पूजन के लिए बहुत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि कालसर्प दोष से छुटकारा और पितरों की पूजा करने के लिए अमावस्या तिथि शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन विशेष उपायों को करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं ? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

     

    सोमवती अमावस्या उपाय (Somvati Amavasya Upay)

    • अगर आप पितृ देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोमवती अमावस्या के दिन शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में पितरों के लिए तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं और पितरों का घर के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्राप्त होता होता है।
    •  सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। इस दिन व्रत और विधिपूर्वक पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  
    • सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान का अधिक महत्व है। इसलिए इस अवसर पर पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से पितृ दोष का इंसान पर प्रभाव नहीं पड़ता है।
    • सोमवती अमावस्या पर केला, बरगद, पीपल और तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन वृक्षों में देवी- देवताओं का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024 Date: कब मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या? इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

     

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'