विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 29 Dec 2024 06:56 PM (IST)

धार्मिक मत है कि सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) तिथि पर भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में व्याप्त ...और पढ़ें

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. पौष महीने के अंतिम दिन से कुंभ मेले की शुरुआत होगी।
  2. अगले साल 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी।
  3. पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। पौष अमावस्या पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। वहीं, पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी कृपा से सुख, सौभाग्य और वंश में वृद्धि होगी। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सोमवती अमावस्या पर स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, कई दोषों का होगा निवारण

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन पूजा के समय ' ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ सुघोषायै नमः 'मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन 'ॐ भीमशंकर नमः और ॐ निरञ्जनायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक शिवजी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन 'ॐ डमरूधारी नमः और ॐ पुण्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक दुखों से निजात पाने के लिए 'ॐ नंदराज नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन 'ॐ विषधारी नमः और ॐ सावित्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन 'ॐ उमापति नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए 'ॐ नीलकंठ नमः और ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक संकटों से निजात पाने के लिए 'ॐ केदारनाथ नमः और शिवदायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन 'ॐ दीनानाथ नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या तक इन राशियों को होगा धन लाभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।