शिव पुराण में बताए गए हैं मृत्यु के 7 संकेत, इनके रहस्य के बारे में नहीं जानते होंगे आप
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती को मृत्यु के कुछ संकेतों के बारे में बताया है। ये ...और पढ़ें

शिव पुराण में वर्णित मृत्यु के 7 रहस्यमय संकेत, जानें क्या कहते हैं ये इशारे (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
शिव पुराण में भगवान शिव ने बताए मृत्यु के 7 संकेत।
पूर्वजों का आभास, शरीर के रंग में बदलाव प्रमुख लक्षण।
नाभि चक्र का टूटना, यमदूतों का दिखना भी शामिल है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन और मरण शाश्वत सत्य है, लेकिन फिर भी हम सभी मृत्यु के बारे में सोचकर ही भयभीत होने लगते हैं। अगर किसी को पहले से ही अपनी मृत्यु का एहसास हो जाए तो क्या होगा?
असल में हम सभी जैसे ही मृत्यु के बारे में स्मरण मात्र कर लेते हैं तो यह लगता है कि न जाने कैसे एक दिन जीवन का समापन होगा? न जाने कैसे देह त्याग की जाएगी? ऐसे कई सवाल जो लोगों को हैरान कर सकते हैं।
यही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु प्राकृतिक तरीके से होती है तब उसे पहले ही कुछ संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों के बारे में भगवान शिव ने शिव पुराण में माता पार्वती को बताया है। शिव पुराण की उमा संहिता के अध्याह 25 में इस बाते में लिखा है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जो मृत्यु से पहले दिखाई दे सकते हैं।
पूर्वजों की उपस्थिति का होता है आभास
शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट होती है तब कुछ महीने पहले से ही उसे सपने में अपने पूर्वज बार-बार दिखाई देते हैं।
यही नहीं उसे पूर्वजों की उपस्थिति अपने आस-पास भी दिखाई देती है। उन्हें अचानक से ऐसा लगता है कि उनका कोई पूर्वज पास में खड़ा है और उनसे बातें करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि ऐसा एक दो बार होना किसी संकेत को नहीं दिखाता है, लेकिन बार-बार ये आभास होना मृत्यु के संकेत के बारे में बताता है।
शरीर का रंग पीला पड़ना
अगर किसी व्यक्ति के शरीर का रंग अचानक से पीला पड़ने लगे तो इसे मृत्यु का एक संकेत माना जाता है। यही नहीं यदि कान का रंग थोड़ा सफेद या लाल पड़ जाए तो यह भी मृत्यु की तरफ इशारा करता है।
शरीर से अलग सी गंध आना
यदि व्यक्ति को शरीर से अलग सी गंध आने लगती है तो यह भी मृत्यु का संकेत हो सकता है। कई बार अचानक से व्यक्ति को शरीर से ऐसी गंध आने लगती है जैसे मृतक के शरीर से आती है। ऐसा किसी व्यक्ति की मृत्यु से 6 महीने पहले से होने लगता है।
व्यक्ति को अपनी परछाई न दिखना
शिव पुराण में बताया गया है कि अगर व्यक्ति को चलते समय अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाए तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि व्यक्ति की मृत्यु निकट है।
नाभि चक्र का टूटना
मृत्यु का आभास सबसे पहले नाभि चक्र को आती है। यदि किसी व्यक्ति को यह आभास हो कि उसका नाभि चक्र टूट रहा है तो समझें उसकी मृत्यु निकट है। यह किसी व्यक्ति की मृत्यु के छह महीने पहले हो सकता है।
यमदूतों का दिखना
कई बार व्यक्ति को अपने आस-पास यम दूत दिखाई देने लगते हैं और वो अचानक से डरने लगता है तो व्यक्ति की मृत्यु निकट है और यह मृत्यु के सबसे बड़े संकेतों में से है।
चंद्रमा और सूर्य की रोशनी न देख पाना
अगर किसी व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य की रोशनी अचानक से दिखनी बंद हो जाए, तो यह एक ऐसा संकेत हो सकता है जो व्यक्ति की जल्दी ही मृत्यु की चेतावनी देता है।
वास्तव में यह कह पाना असंभव है कि व्यक्ति की मृत्यु कब होगी, लेकिन शिव पुराण में भगवान शिव ने मृत्यु के कुछ संकेतों के बारे में बताया है।
यह भी पढ़ें- अकाल मृत्यु से बचाने वाला 'ग्रह' कौन सा है? इसके मजबूत होने से टल जाते हैं बड़े-बड़े संकट
यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है? भगवत गीता में श्री कृष्ण ने बताया है यह रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
