शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा को लौंग क्यों चढ़ाई जाती है, यहां समझें इसका आध्यात्मिक महत्व
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा को लौंग चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा ...और पढ़ें

शारदीय नवरात्र में लौंग से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, जानें इसके अद्भुत लाभ (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
लौंग पूजा की शुभता बढ़ाती, नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है।
ज्योतिष में लौंग शनि-बुध को नियंत्रित कर समृद्धि लाती है।
माता दुर्गा को लौंग चढ़ाने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्र का त्योहार बहुत शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भक्तजन देवी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह की पूजा-अर्चना करते हैं, जिनमें से एक है उन्हें लौंग चढ़ाना।
क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में लौंग चढ़ाना जरूरी क्यों माना जाता है? आखिर क्यों माता दुर्गा लौंग से प्रसन्न होती हैं? क्या इससे पूजा का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। आइए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को लौंग चढ़ाने के महत्व के बारे में।
ज्योतिष में लौंग के फायदे
लौंग को हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के लिए एक पवित्र सामग्री माना जाता है। पूजा की शुभता को बनाए रखने के लिए लौंग का इस्तेमाल होता है और जब लौंग को कपूर के साथ जलाया जाता है, तो इससे निकलने वाले धुंए से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लौंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूजा-पाठ और हवन में किया जाता है।
इनकी खुशबू किसी भी बुरी शक्ति को दूर करती है और सकारात्मकता बढ़ाती है। माना जाता है कि माता दुर्गा को लौंग चढ़ाने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है।
शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा को लौंग क्यों चढ़ाते हैं?
ज्योतिष के अनुसार नवरात्र के नौ दिनों में लौंग का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। अपने रंग और गुणों की वजह से ये मसाला शनि और बुध का मसाला माना जाता है। वहीं लौंग का काला रंग शनि की ऊर्जा को नियंत्रित करता है। इसकी खुशबू बुध को मजबूत करती है और माता दुर्गा का सीधा आशीर्वाद पाने में मदद करती है।
नवरात्र में माता दुर्गा की पूजा में इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से नौ दिनों में घर की समृद्धि बनी रहती है और इसका प्रभाव पूरे साल नजर आता है।
नवरात्र में लौंग चढ़ाने के फायदे
लौंग की खुशबू माहौल को शुद्ध करती है और बुरी ताकतों को दूर भगाती है। माता दुर्गा को लौंग चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है और समृद्धि बनी रहती है।
लौंग में औषधीय गुण मौजूद होते हैं और माना जाता है कि इसे चढ़ाने से बीमारियों से निकलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, माना जाता है कि माता दुर्गा को लौंग चढ़ाने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में शांति व खुशहाली आती है। लौंग को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाने वाली सामग्री के रूप में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में कलश के ऊपर क्यों रखा जाता है नारियल? परंपरा के पीछे का तर्क समझें
यह भी पढ़ें- 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र? सही तारीख, घटस्थापना मुहूर्त और 9 दिनों का कैलेंडर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
