विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 28 Mar 2024 08:28 PM (IST)

देश के कई राज्यों में रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर सूखे रंग से होली खेली ...और पढ़ें

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग
Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग

HighLights

  1. हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है।
  2. देश के कई राज्यों में रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है।
  3. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी पर देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने या मनाने आते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rang Panchami 2024: हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है। इस प्रकार, वर्ष 2024 में 30 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। देश के कई राज्यों में रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर सूखे रंग से होली खेली जाती है। साथ ही पूरी पकवान बनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी पर देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने या मनाने आते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान की पूजा करने और रंगोत्सव मनाने से कई गुना फल मिलता है। आइए, इन योग के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी


सिद्धि योग

ज्योतिषियों की मानें तो रंग पंचमी पर सिद्धि योग का निर्माण रात 10 बजकर 47 मिनट तक है। इस योग में भगवान की पूजा करने से साधक को विशेष फल प्राप्त होगा। ज्योतिष सिद्धि योग को शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ मानते हैं। इसके बाद व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है।

रवि योग

रंग पंचमी पर रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। हालांकि, इस योग का निर्माण रात 10 बजकर 03 मिनट से हो रहा है, जो 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक है। वहीं, तैतिल करण का योग 09 बजकर 13 मिनट तक है।

शिव वास

ज्योतिषियों की मानें तो रंग पंचमी पर देवों के देव महादेव संध्याकाल 09 बजकर 13 मिनट तक नंदी पर विराजमान रहेंगे। शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव के नंदी पर विराजमान रहने के दौरान पूजा करने से विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'