Shardiya Navratri 2025 Date: इस साल कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र? अभी से नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त
धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान साधक भक्ति भाव से मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा करते हैं। इस विशेष अवसर पर मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का खास महत्व है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इन दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है।
धार्मिक मत है कि जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवी मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। उनकी कृपा से भक्तजनों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। आइए, शारदीय नवरात्र की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-
शारदीय नवरात्र 2025 तिथि (Shardiya Navratri 2025 Start Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस विशेष तिथि पर उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग है। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से 01 अक्टूबर तक है। वहीं, 02 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी है।
यह भी पढ़ें: माता की चौकी वास्तु अनुसार करें स्थापित, मिलेगा पूजा का पूरा फूल
शारदीय नवरात्रि 2025 घटस्थापना समय (Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurat)
ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर घटस्थापना मुहूर्त 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग समय में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा की जाएगी।
शारदीय नवरात्र 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2025 Calendar)
- 22 सितंबर 2025- मां शैलपुत्री की पूजा
- 23 सितंबर 2025- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 24 सितंबर 2025- मां चंद्रघंटा की पूजा
- 26 सितंबर 2025- मां कूष्मांडा की पूजा
- 27 सितंबर 2025- मां स्कंदमाता की पूजा
- 28 सितंबर 2025- मां कात्यायनी की पूजा
- 29 सितंबर 2025- मां कालरात्रि की पूजा
- 30 सितंबर 2025- मां सिद्धिदात्री की पूजा
- 01 अक्टूबर 2025- मां महागौरी की पूजा
- 02 अक्टूबर 2025- विजयदशमी (दशहरा)
यह भी पढ़ें: कलश स्थापना से पहले जान लें ये नियम, मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।