विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से बचाता है यह चमत्कारी रत्न! पहनने से पहले जान लें नियम और फायदे

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:01 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में नीलम रत्न को शनिदेव से संबंधित प्रभावशाली रत्न माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रतिकूल प्रभावों से राहत मिल सकती है, लेकिन इसे पहनने से पहले इसके नियम जानना जरूरी है।

शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को काम करने के लिए नीलम रत्न (Picture Credit: AI Generated)

शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को काम करने के लिए नीलम रत्न (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. नीलम रत्न शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से बचाता है।

  2. करियर, धन और आत्मविश्वास में स्थिरता व वृद्धि लाता है।

  3. ज्योतिषी की सलाह पर शनिवार को चांदी में धारण करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे रत्नों के बारे में बताया जाता है जो ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव को कम करते हैं। यही नहीं आपके जीवन में समृद्धि के मार्ग भी खोलते हैं। ऐसे ही शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस दौरान व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, बनते काम खराब हो सकते हैं और यहां तक कि नौकरी और करियर में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

ऐसे में आप ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। नीलम को शनिदेव का प्रतिनिधि रत्न माना जाता है। हालांकि, इसे धारण करने से पहले कुछ जरूरी नियमों और सावधानियों को जानना बहुत जरूर होता है। आइए आपको बताते हैं नीलम पहनने के लाभ क्या हैं और इसे किन नियमों के साथ पहनना चाहिए।

नीलम रत्न का शनिदेव से संबंध

रत्न शास्त्र के अनुसार, नीलम का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इसका रंग गहरा नीला या हल्का नीला हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यता है कि नीलम धारण करने से कुंडली में शनि की स्थिति से जुड़े सकारात्मक प्रभाव मजबूत होने लगते हैं। इसे अनुशासन, धैर्य, मेहनत और स्थिरता का प्रतीक भी माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं, उनके लिए नीलम अनुकूल हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए यह रत्न लाभकारी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए आप जब भी इसे धारण करें पहले ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

नीलम रत्न धारण करने के फायदे

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नीलम धारण करने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं-

  • अगर आप नीलम रत्न को सहीं तरीके से धारण करें, तो कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल हो सकती है और शनि साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव की कम किया जा सकता है।
  • नीलम रत्न मेहनत, अनुशासन और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने वाला रत्न माना जाता है। इससे नौकरी और कारोबार में स्थिरता आती है और करियर में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं।
  • ज्योतिष की मानें तो, नीलम रत्न आर्थिक मामलों में स्पष्टता और धन संबंधी मामलों में स्थिरता का बनाए रखता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति प्रतीक माना जाता है।
  • नीलम रत्न को धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और उसे  विषम परिस्थितियों का सामना करने का साहस और धैर्य भी मिल सकता है।

नीलम रत्न धारण करने के नियम

  • अगर आप नीलम रत्न धारण कर रहे हैं तो आपको नीलम धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण जरूर करवाना चाहिए।
  • चूंकि नीलम शनिदेव का रत्न माना जाता है, इसलिए उसे हमेशा शनिवार के दिन ही धारण करना चाहिए।
  • दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली को शनि की उंगली माना जाता है, इसलिए शनि से जुड़ा कोई भी रत्न या धातु हमेशा दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में ही धारण करना चाहिए।
  • नीलम को हमेशा चांदी या पंचधातु में ही धारण करें, जिससे इसका प्रभाव कई गुना तक बढ़ सकता है। नीलम को कभी भी सोना धातु के साथ धारण नहीं करना चाहिए।
  • नीलम धारण करने से पहले इस रत्न को गंगाजल से शुद्ध करके शनिदेव का ध्यान और मंत्र जाप करके ही धारण करना चाहिए।

नीलम रत्न को ज्योतिष में प्रभावशाली रत्न माना जाता है, इसलिए इसे केवल साढ़ेसाती या ढैय्या से बचने के लिए नहीं बल्कि अन्य समस्याओं से बचने के लिए भी धारण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या माणिक और नीलम एक साथ पहनना होता है खतरनाक? सूर्य-शनि के टकराव के इस रहस्य को समझें

यह भी पढ़ें- Benefits Of Blue Sapphire: इन दो राशियों के लिए शुभ होता है नीलम, पहनते ही बिजनेस में लग जाते हैं चार चांद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।