इन चार राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़े साती और ढैय्या, करना पड़ेगा कई मुश्किलों का सामना
Shani Gochar 2022 शनि का राशि परिवर्तन करने के साथ ही कुछ राशियां साढ़े साती और ढैय्या से मुक्त हो गई हैं। वहीं कई राशियां शनि के दुष्प्रभावों को झेल सकती हैं। जानिए शनि के प्रकोप किन राशियों पर होगा अधिक।
नई दिल्ली, Shani Gochar 2022: अप्रैल माह के अंत में शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की साढ़े साती और ढैय्या समाप्त हो गई हैं और कई राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या लग गई हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, करीब 30 साल बाद शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए है। शनि का ये गोचर हर राशि के जातकों के जीवन पर असर डालेगा। जहां शनि का गोचर का राशियों के जीवन में सौभाग्य, धन, ऐश्वर्य और ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। वहीं कुछ लोगों के जीवन में मुश्किलें और चुनौतियां ला सकता है। जानिए शनि की साढ़े साती और ढैय्या से किन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव।
शनि ग्रह के गोचर से मीन राशि पर साढ़ेसाती आरंभ हो गई है। इसके साथ ही कुंभ राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण आरंभ होगा इससे इस राशि के लोगों को धन लाभ मिलने के आसार है। वहीं मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण आरंभ हो गया है। वहीं कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर ढैय्या का आरंभ हो गई है।
शनि बदल चुके हैं अपनी चाल, 47 दिनों तक इन तीन राशियों को मिलेगी अपार धन-दौलत
इन राशियों पर शुरू शनि की साढ़े साती और ढैय्या
कर्क राशि
कर्क राशि में शनि की ढैय्या शुरू हो गई है। इसलिए इस राशि के लिए शनि का गोचर अच्छा साबित नहीं होगा। मानसिक अशांति बढ़ने के साथ कार्यक्षेत्र में किसी न किसी तरह की अड़चन आएगी। परिवार में छोटी छोटी बातों पर मतभेद उभर सकता है। अपनी वाणी पर पूरा संयम बरतें वरना कोई बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की तरफ से भी मन थोड़ा परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए खुद का पूरा ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि
इस राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ हो चुकी है। इसके कारण जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि भवन का निर्माण कर सकते हैं। घर परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें । कार्यक्षेत्र में परेशानियों बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए थोड़ा सोच-समझ कर कही भी धन का व्यय करें। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच-समझकर ही करें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में ठीक से जान जरूर लें। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
इस राशि में शनि के साढ़े साती का मध्य भाग आरंभ हो गया है। जिसके कारण लाइफ में कई संघर्ष करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा। हर एक काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन पर विवाद बढ़ सकता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सभी कार्य विलंब से पूरे होंगे धैर्य रखें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। लेकिन बिजनेस के क्षेत्र में फायदा मिलने के पूर्ण आसार है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि पर साढ़े साती का प्रभाव शुरू हो गया है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेंगी। धन लाभ के आसार तो नजर आ रहे हैं किंतु अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेंगी। इसके साथ ही धन संचय करने में परेशानी होगी। मानसिक तनाव के कारण क्रोध बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में व्यर्थ का धन बर्बाद होगा। वाहन सावधानीपूर्वक के साथ चलाएं क्योंकि इस राशि के जातक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में भी परेशानी का अनुभव करेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा किंतु पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
Pic Credit- Instagram/vedicrishiastro
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'